फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA searches in 7 states to probe leakage of defence secrets through Pak-based spy ring

पाकिस्तानी जासूसी कांड: सात राज्यों में 16 ठिकानों पर छापे; 22 मोबाइल फोन और कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त

Thu, 29 Aug 2024 02:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

पाकिस्तानी जासूसी रैकेट के जरिये भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील रक्षा सूचना लीक करने की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सात राज्यों में 16 स्थानों पर छापे मारे। एनआईए की टीमों ने गुजरात, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में तलाशी ली। 

विज्ञापन
NIA searches in 7 states to probe leakage of defence secrets through Pak-based spy ring
एनआईए (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने रक्षा संबंधी खुफिया जानकारी लीक करने के मामले में सात राज्यों में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी जासूसी गिरोह के जरिए रक्षा संबंधी गोपनीय जानकारी लीक होने के मामले में सात राज्यों में कई स्थानों पर दबिश दी गई। सात राज्यों में 16 स्थानों पर छापेमारी के दौरान 22 मोबाइल फोन और कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए। 

विज्ञापन


आधिकारिक बयान में गुरुवार को बताया गया कि एनआईए की टीम ने बुधवार को कई परिसरों में छापे मारे। परिसर उन संदिग्ध लोगों से जुड़े थे, जिन्हें भारत में जासूसी गतिविधियां चलाने के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान से पैसा मिला था।
विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक, पाकिस्तानी आईएसआई जासूसी गिरोह के जरिए रक्षा संबंधी खुफिया जानकारी लीक होने से जुड़े मामले में गुजरात, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में 16 स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान 22 मोबाइल फोन और कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2023 में मामले को अपने हाथ में लिया 
एनआईए ने जुलाई 2023 में मामले को अपने हाथ में लिया था, जिसे मूल रूप से जनवरी 2021 में आंध्र प्रदेश के ‘काउंटर-इंटेलिजेंस सेल’ ने दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने कहा कि मामला सीमा पार से रची गई भारत विरोधी साजिश के तहत भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील महत्वपूर्ण जानकारी लीक करने से जुड़ा है। 

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें एक फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बलज खान भी शामिल था। एनआईए ने बताया कि जांच से पता चला कि मीर बलज खान गिरफ्तार आरोपी आकाश सोलंकी के साथ जासूसी गिरोह में शामिल था। 
  • एनआईए ने छह नवंबर, 2023 को दो अन्य आरोपियों मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अल्वेन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। बयान में कहा गया कि पांडा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पाकिस्तानी जासूसी गिरोह का सदस्य अल्वेन फरार है। ए
  • नआईए ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ साजिश रचने के आरोप में एक आरोपी अमन सलीम शेख के खिलाफ मई 2024 में दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed