{"_id":"6065af778ebc3e76a12216bb","slug":"nia-searches-a-hotel-in-south-mumbai-in-antilia-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया मामला: एनआईए की कार्रवाई, दक्षिण मुंबई के एक होटल की ली तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया मामला: एनआईए की कार्रवाई, दक्षिण मुंबई के एक होटल की ली तलाशी
Thu, 01 Apr 2021 05:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:03 PM IST
सार
एनआईए ने रविवार को एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो हार्ड डिस्क, दो वाहन नंबर प्लेट, दो डीवीआर और दो सीपीयू को गोताखोरों की मदद से मीठी नदी से बरामद किया था।
विज्ञापन
Antilia Case: Sachin Vaje and Mansukh Hiren
- फोटो : Social media
विस्तार
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक के साथ एक एसयूवी बरामद होने और उद्योगपति मनसुख हिरेन की मौत के मामले में गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक होटल की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए का एक दल दोपहर करीब पौने एक बजे बाबुलनाथ मंदिर के पास ‘सोनी बिल्डिंग’ में बने एक होटल पहुंचा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि होटल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा गया और तलाशी अब भी जारी है। जांच एजेंसी मामले में अपनी जांच के सिलसिले में मुम्बई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को हाल ही में बाबुलनाथ इलाके में लेकर आई थी। अंबानी के घर के पास एक एसयूवी से जिलेटिन की छड़ें बरामद होने के बाद से वाजे एनआईए की जांच के घेरे में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वाजे को निलंबित कर दिया गया था। एनआईए ने बुधवार को दावा किया था कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में मिली जिलेटिन की छड़ों की खरीद मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने की थी।
एनआईए ने रविवार को एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो हार्ड डिस्क, दो वाहन नंबर प्लेट, दो डीवीआर और दो सीपीयू को गोताखोरों की मदद से मीठी नदी से बरामद किया था। एनआईए 25 फरवरी को अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री के साथ एसयूवी खड़ी करने और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में वाजे की कथित भूमिका की जांच कर रही है। हिरेन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा कस्बे में एक क्रीक में मिला था।