फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nia raids in up and punjab in case of khalistani terrorist fund raising

कार्रवाई: खालिस्तानी आतंकवादियों के धन उगाही के मामले में एनआईए ने यूपी-पंजाब में मारे छापे

Thu, 01 Jul 2021 11:33 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Jul 2021 11:33 PM IST
सार

तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है

विज्ञापन
nia raids in up and punjab in case of khalistani terrorist fund raising
NIA (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के मोगा जिले में खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा कथित रूप से पैसे की जबरन उगाही करने और धमकी देने के मामले में पंजाब और उत्तर प्रदेश के नौ ठिकानों पर बृहस्पतिवार को तलाशी ली। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एनआईए अधिकारी ने बताया कि तलाशी की कार्रवाई पंजाब में बरनाला, मोगा, फिरोजपुर और उत्तर प्रदेश के मेरठ व मुजफ्फरनगर जिले में की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मई में मोगा जिले में भारतीय दंड संहिता, एनडीपीएस अधिनियम, सशस्त्र कानून और गैरकानूनी गतिविधि (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यह प्राथमिकी पंजाब पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर दर्ज की गई जिसके मुताबिक मोगा के अर्शदीप सिंह, बरनाला के चरणजीत सिंह और फिरोजपुर के रमणदीप सिंह- सभी इस समय विदेश में हैं- गिरोह बनाकर लोगों को धमकी देने और जबरन उगाही में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में लेने के साथ दोबारा प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

एनआईए अधिकारी के मुताबिक भगोड़े अर्शदीप- हरदीप सिंह का करीबी सहयोगी जिसे भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है और वह खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का सरगना है- ने पंजाब और उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर और शूटर को शामिल कर आतंकवादी गिरोह बनाया।


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पंजाब के तीन कारोबारियों की कथित तौर पर हत्या की है और अन्य शिकार की भी पहचान की थी।

अधिकारी के मुताबिक तलाशी के दौरान कारतूस के खाली खोखें, पॉलिथीन के एक बैग में 122 ग्राम मादक पदार्थ, सीडी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड सहित डिजिटल उपकरण और अपराध में संलिप्तता का संकेत करने वाले कई दस्तावेज मिले। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed