{"_id":"5fb7e8d6049b080bd3672834","slug":"nia-raids-five-places-in-kerala-in-gold-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना तस्करी मामले में एनआईए ने केरल में पांच स्थानों पर मारा छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोना तस्करी मामले में एनआईए ने केरल में पांच स्थानों पर मारा छापा
Fri, 20 Nov 2020 09:33 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को सोना तस्करी मामले में केरल में पांच स्थानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई पांच आरोपियों मोहम्मद असलम, अब्दुल लतीफ, नजरुद्दीन शा, रमजान पी और मुहम्मद मंसूर के आवासों पर की गई।
विज्ञापन
एजेंसी का कहना है कि इन आरोपियों ने पहले से गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के पते पर इंपोर्ट कार्गो के जरिए सोने की तस्करी को अंजाम दिया। छापे के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक सामान और दस्तावेज जब्त किए गए। इस मामले में अब तक एनआईए 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन