फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files supplementary charge sheet against man in Bihar Naxal case

बिहार माओवादी मामला: NIA ने एक और शख्स के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र, 2022 में दर्ज हुआ था मुकदमा

Sat, 14 Oct 2023 06:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Oct 2023 06:47 PM IST
सार

Bihar Maoist Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
NIA files supplementary charge sheet against man in Bihar Naxal case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, रूपेश कुमार सिंह उर्फ रमन उर्फ पत्रकार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत शुक्रवार को एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्यों और नेताओं द्वारा लेवी वसूली, कैडर की भर्ती और क्षेत्र में 'भाकपा (माओवादी) आंदोलन के पुनरुत्थान' से संबंधित गतिविधियों से जुड़ा है।

विज्ञापन

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया, यह पूरक आरोप पत्र रोहतास पुलिस द्वारा बिहार के समहुता गांव में उमेश चौधरी के आवास पर की गई छापेमारी से उपजा है। इस अभियान से आसपास के इलाके में भाकपा (माओवादी) के सक्रिय सदस्यों और नेताओं की मौजूदगी के बारे में परेशान करने वाली जानकारी मिली।

उन्होंने कहा, 'भाकपा (माओवादी) के इन नेताओं और सदस्यों का प्राथमिक उद्देश्य लेवी वसूली, नए कैडर की भर्ती और भाकपा (माओवादी) आंदोलन को पुनर्जीवित करना था। अभियान के परिणामस्वरूप भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य विजय कुमार आर्य और एक अन्य कैडर उमेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया।'

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से माओवाद से संबंधित पर्चे, लेवी की रसीदें और आपत्तिजनक डेटा वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। यह मामला पिछले साल 12 अप्रैल को बिहार के रोहतास पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और 14 दिन बाद एनआईए ने फिर से दर्ज किया था। एनआईए ने पिछले साल सात और 18 नवंबर तथा इस साल 21 जनवरी को चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र दायर किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि रूपेश कुमार सिंह न केवल भाकपा (माओवादी) का सक्रिय कैडर था, बल्कि वह विशेष क्षेत्र समिति के सदस्य का पद भी संभाल रहा था। उन्होंने आगे कहा कि सिंह प्रतिबंधित संगठन की 'लाल चिंगारी' पत्रिका का मुख्य संपादक भी था। अधिकारी ने दावा किया कि सिंह ने खुद विभिन्न राज्यों में भाकपा (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों को पत्रिका की सॉफ्ट कॉपी की आपूर्ति की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed