फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files charge sheet against terrorist organization NSCN

एनआईए ने आतंकी संगठन एनएससीएन के खिलाफ किया आरोपपत्र दाखिल

Fri, 12 Jun 2020 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 12 Jun 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
NIA files charge sheet against terrorist organization NSCN
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को दो लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जिनमें उत्तर पूर्व के आतंकी समूह एनएससीएन (आईएम) की स्वयंभू ‘कैबिनेट मंत्री’ अलेमला जमीर भी शामिल है। एनआईए अधिकारियों का आरोप है कि जमीर आतंकी समूह के अवैध धन को फर्जी सौदों के जरिये मनी ट्रेल छिपाकर ठिकाने लगाने का काम करती है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने पटियाला हाउस कॉम्पलेक्स में विशेष अदालत के सामने जमीर और उसके साथी मासासासोंग एओ के खिलाफ आईपीसी के कई प्रावधानों समेत गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत अपनी रिपोर्ट दाखिल की है। जमीर को पिछले साल 17 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली एयरपोर्ट से 72 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जमीर उस समय मैरी शिमरांग के फर्जी नाम से अतुला टोंगर और मासासासोंग एओ के साथ यात्रा कर रही थी। इसके बाद इस मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी। जांच के दौरान एनआईए को जमीर के आतंकी समूह एनएससीएन (आईएम) से संबंधों की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीर इस आतंकी समूह के लिए टैरर फंडिंग जुटाने और उसे बैंक खातों व व्यापारिक संस्थानों का जाल बुनकर वैध रकम के तौर पर ठिकाने लगाती है। एनआईए ने एक बयान में कहा, जमीर को आतंकी समूह में किलोन्सेर (कैबिनेट मंत्री) का पद मिला हुआ है। दूसरा आरोपी मासासासोंग एओ और आतंकी समूह के अन्य साथी रंगदारी वसूलने और उसे विभिन्न तरीके से ठिकाने लगाने में जमीर की मदद करते हैं।
  • नागा नेशनल आर्मी के पूर्व चीफ की पत्नी है जमीर
एनआईए के मुताबिक, जमीर नागा नेशनल आर्मी के पूर्व चीफ और फिलहाल आतंकी समूह एनएससीएन (आईएम) की संचालन समिति के एक्जीक्यूटिव मेंबर फंगिंग शिमरांग की पत्नी है।
  • जांच में मिले थे 2.70 करोड़ रुपये और हथियार
एनआईए को जमीर की जांच करने के दौरान 2.70 करोड़ रुपये की नकदी और हथियार बरामद हुए थे। साथ ही एनएससीएन (आईएम) के रंगदारी वसूलने के तरीके से जुड़े दस्तावेज, प्रतिबंधित वन्यजीव अवशेष, ड्रोन, सैटेलाइट फोन और जमीन खरीद के कई मामलों से जुड़े दस्तावेज भी मिले थे, जिन्हें सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed