फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files charge sheet against separatist Asiya Andrabi Two others for waging war against India

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप

Wed, 14 Nov 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
NIA files charge sheet against separatist Asiya Andrabi Two others for waging war against India
एनआईए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान समर्थक जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और दो अन्य के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल किया है। दुख्तरन-ए-मिल्लत की अध्यक्ष आसिया और उनकी दो सहयोगियों पर सोशल मीडिया और दूसरे इंटरनेट प्लेटफार्म पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप है।

विज्ञापन


आसिया और उनकी सहयोगियों पर आरोप है कि घाटी में पाकिस्तान के समर्थन से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देती हैं। एनआईए की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चार्जशीट में आसिया, सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


आसिया और उनकी सहयोगियों पर ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और टीवी चैनलों (कुछ पाकिस्तानी चैनल) पर भारत के विरुद्ध भड़काऊ भाषण देने, गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने और भारत के खिलाफ लोगों को उकसाने का आरोप लगाया गया है। ऐसे कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें उनको भारत विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए का दावा है कि आसिया की तरफ से आतंकियों को भी मदद दी जा रही थी। इस साल जुलाई में एनआईए ने आसिया और उनकी दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।
 


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed