{"_id":"60b2bbb38ebc3ebb1b266341","slug":"nia-files-charge-sheet-against-a-member-of-banned-fundamentalist-group-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनआईए ने दाखिल किया तमिलनाडु में प्रतिबंधित कट्टरपंथी समूह के सदस्य के खिलाफ आरोप पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए ने दाखिल किया तमिलनाडु में प्रतिबंधित कट्टरपंथी समूह के सदस्य के खिलाफ आरोप पत्र
Sun, 30 May 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 30 May 2021 03:39 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए ने तमिलनाडु में कई देशों में प्रतिबंधित कट्टरपंथी समूह हिज्ब-उत-तहरीर के गिरफ्तार आतंकी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी करीब डेढ़ महीने लंबी जांच के बाद दाखिल आरोप पत्र में एनआईए ने उसे इस्लामिक स्टेट की खिलाफत (धार्मिक सत्ता) स्थापित करने के लिए भड़काने का दोषी बताया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मदुरै की काजीमार स्ट्रीट के निवासी 31 वर्षीय मोहम्मद इकबाल एन. उर्फ सेंथिल कुमार के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई की विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। प्रवक्ता ने कहा, इकबाल के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट की खिलाफत के लिए भड़का रहा था हिज्ब आतंकी
फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और देश विरोधी तथ्यों वाली पोस्ट अपलोड करने के आरोप में इकबाल के खिलाफ मदुरै के थिदिरनगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में 15 अप्रैल को इसकी जांच एनआईए को सौंप दी गई, जिसने दोबारा मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जांच में उसके फेसबुक पेज ‘थूंगा विझिगल रेंडू इज इन काजीमार स्ट्रीट’ पर सामुदायिक दंगे भड़काने के लिए विभिन्न धार्मिक समूहों के खिलाफ बहुत सारी पोस्ट अपलोड करने की पुष्टि हुई। उसने कई अन्य संदिग्धों के साथ मिलकर विभिन्न देशों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के नाम से साजिश रची थी। ये सब मिलकर गैर इस्लामी सरकारों को गिराकर भारत समेत पूरे विश्व में खलीफा की इस्लामी स्टेट खिलाफ की स्थापना करने और शरीयत को लागू करने के लिए प्रचार कर रहे थे।