फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files charge sheet against 13 in India-Sri Lanka illegal drugs, arms trade for LTTE revival case

NIA: 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, भारत-श्रीलंका के बीच अवैध ड्रग्स और हथियारों की तस्करी का है मामला

Fri, 16 Jun 2023 11:50 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Jun 2023 11:50 PM IST
सार

एनआईए ने पिछले साल आठ जुलाई को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था और तमिलनाडु से 13 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
NIA files charge sheet against 13 in India-Sri Lanka illegal drugs, arms trade for LTTE revival case
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत-श्रीलंका के बीच अवैध ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के मामले में 10 विदेशियों सहित 13 लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तस्करी का यह मामला दोनों देशों में आतंकवादी समूह लिट्टे को पुनर्जीवित करने के प्रयासों से संबंधित है।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गुरुवार को जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किए गए उनमें तीन भारतीय - सेल्वाकुमार एम, विग्नेश्वर पेरुमल उर्फ विक्की और इय्यपन नंदू उर्फ अय्यप्पन नंदू शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने शेष 10 श्रीलंकाई नागरिकों की पहचान सी गुनासेकरन उर्फ गुना, पुष्पराजा उर्फ पुकुट्टी कन्ना, मोहम्मद अस्मिन, अलहापेरुमगा सुनील गामिनी फोंसेका, स्टेनली केनेडी फर्नांडो, धानुक्का रोशन, लदिया उर्फ ‘नलिन चतुरंगा’, वेला सुरंगा उर्फ गामगे सुरंगा प्रदीप, थिलिपन उर्फ दिलीपन और दानरत्नम नीलुक्षण के तौर पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की और नंदू को इस साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य को पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने पिछले साल आठ जुलाई को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था और तमिलनाडु से 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों ने भारत और श्रीलंका में लिट्टे को पुन:सक्रिय करने के लिए धन जुटाने, हथियारों को जमा करने और छिपाने के लिए अवैध ड्रग्स के कारोबार की साजिश रची थी।

अधिकारी ने कहा कि ड्रग्स एक हाजी सलीम से मंगवाए जा रहे थे, जिसके पाकिस्तान में रहने का संदेह है, आरोपी व्यक्ति इस गुप्त व्यापार को अंजाम देने के लिए विभिन्न विदेशी व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच ने ड्रग्स व्यापार के माध्यम से लिट्टे को फिर से सक्रिय करने के लिए फंडिंग करने की उनकी साजिश का पर्दाफाश किया था। उन्हें त्रिची विशेष शिविर (तमिलनाडु) से गिरफ्तार किया गया था।


अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपराध की आय का इस्तेमाल ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए कर रहे थे। उनके पास से पूर्व-सक्रिय भारतीय सिम कार्ड वाले कई मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।उन्होंने कहा कि एनआईए ने जांच के दौरान विभिन्न डिजिटल उपकरण, नशीली दवाओं के लेन-देन से संबंधित दस्तावेज, 80 लाख रुपये की नकदी और नौ सोने की छड़ें भी जब्त की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed