फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducts searches in Assam in case linked to Al Qaeda In Indian Subcontinent module

एनआईए: असम के दो जिलों की 11 जगहों पर छापेमारी, अलकायदा से जुड़े मामले में की कार्रवाई

Sun, 10 Apr 2022 09:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 10 Apr 2022 09:20 PM IST
सार

एनआईए ने असम के बारपेटा और बोंगाईगांव जिलों में 11 स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए ने ये कार्रवाई भारतीय उप-महाद्वीप (एक्यूआईएस) में अल-कायदा से संबद्ध अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के एक सक्रिय मॉड्यूल से जुड़े मामले में की।

विज्ञापन
NIA conducts searches in Assam in case linked to Al Qaeda In Indian Subcontinent module
जांच करती एनआईए की टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा के एक मॉड्यूल से जुड़े एक मामले में रविवार को असम में छापेमारी की कार्रवाई की। एनआईए ने यहां बारपेटा और बोंगाईगांव जिलों में 11 स्थानों पर तलाशी ली।

विज्ञापन


यह मामला भारतीय उप-महाद्वीप (एक्यूआईएस) में अल-कायदा से संबद्ध अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के एक सक्रिय मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। ये आतंकवादी संगठन बारपेटा में सक्रिय है। एनआईए ने कहा कि इस मॉड्यूल का नेतृत्व बांग्लादेश का रहने वाला सैफुल इस्लाम कर रहा था। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि सैफुल अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। वह ढकलियापारा मस्जिद में एक अरबी शिक्षक के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन


एनआईए अधिकारी ने कहा कि सैफुल इस्लाम प्रभावशाली युवाओं को जिहादी संगठनों में शामिल होने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित करता था। इतना ही नहीं सैफुल इस्लाम पूर्वी भारत में एक्यूआईएस के लिए एक बेस बनाने के लिए  'अंसार' नाम के स्लीपर सेल में काम करने के लिए भी युवाओं को सक्रिय रूप से प्रेरित कर रहा था।राष्ट्रीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के परिसरों में तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए लगातार इस मामले में असम में छापेमारी कर रही है। एनआईए ने सूचना के आधार पर मार्च माह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने तब बताया था कि बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम उर्फ हारुन राशिद उर्फ मोहम्मद सुमन 2019 में असम आया था। यहां वह बारपेटा जिले को जिहादी कामों और अल कायदा और उससे संबंधित संगठन की गैरकानूनी गतिविधियों के लिए केंद्र बना रहा था। वो इलाके के लोगों को जिहादी संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे और इलाके में कट्टरपंथ फैलाते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed