{"_id":"63920c438e7b9c6c9c17e0ff","slug":"nia-conducts-searches-at-multiple-locations-in-case-related-to-pfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: पीएफआई से जुड़े मामले में एनआईए ने कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर की छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: पीएफआई से जुड़े मामले में एनआईए ने कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर की छापेमारी
Thu, 08 Dec 2022 09:39 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:39 PM IST
सार
विशिष्ट आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि आरोपी व्यक्ति आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने हेतु अपने कैडर को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहे थे।
विज्ञापन
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े एक आतंकी मामले में केरल के कोझिकोड जिले और कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में तीन जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
एनआईए के अनुसार, यह मामला पीएफआई के पदाधिकारियों, सदस्यों और कैडरों द्वारा रची गई एक आपराधिक साजिश से संबंधित है, जो केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंक के कृत्यों को अंजाम देने के लिए भारत और विदेश से धन जुटाने और एकत्र करने के लिए रची गई थी। विशिष्ट आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि आरोपी व्यक्ति आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने हेतु अपने कैडर को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहे थे।
विज्ञापन
एनआईए ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि आज की गई छापेमारी के दौरान, डिजिटल उपकरणों और विभिन्न दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन