{"_id":"61652c6d8ebc3e05e7666d99","slug":"nia-conducts-searches-at-20-locations-pertaining-to-conspiracy-by-cpi-maoist-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए: तीन राज्यों के 20 ठिकानों पर छापेमारी, नक्सलवाद से जुड़े हैं तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए: तीन राज्यों के 20 ठिकानों पर छापेमारी, नक्सलवाद से जुड़े हैं तार
Tue, 12 Oct 2021 12:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:04 PM IST
सार
तीन राज्यों केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में हुई यह छापेमारी सीपीआई(माओवादी) सदस्यों की साजिश के चलते की गई है।
विज्ञापन
एनआईए की टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीपीआई(माओवादी) के स्थापना दिवस के मौके पर 16 सितंबर को केरल के नीलांबूर में हथियारों का प्रशिक्षण कैंप आयोजित करने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने मंगलवार को 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। तीन राज्यों केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में हुई यह छापेमारी सीपीआई(माओवादी) सदस्यों की साजिश के चलते की गई है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, माओवादियों ने पिछले दिनों करीब एक सप्ताह तक स्थापना दिवस मनाया था। इस दौरान 16 सितंबर को नीलांबूर के जंगलों में माओवादियों द्वारा प्रशिक्षण शिविर चलाने, हथियारों का प्रशिक्षण देने व झंडा फहराया गया था।
विज्ञापन