फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA chargesheets Canada-based terrorist for conspiracy to attack India

भारत में हमले की रची साजिश: कनाडा में मौजूद आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर आरोप, चार्जशीट दायर

Thu, 25 Nov 2021 06:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Nov 2021 06:55 PM IST
सार

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और वर्तमान में कनाडा के सुर्रे में रहता है। 

विज्ञापन
NIA chargesheets Canada-based terrorist for conspiracy to attack India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

एनआई ने गुरुवार को दिल्ली की एक विशेष कोर्ट में कनाडा स्थित आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ चार्जशीट दायर की। इसमें आरोप लगाया गया है कि निज्जर ने भारत में हमले की साजिश रची। इसके लिए उसने पाकिस्तान से हथियार व गोला-बारूद मुहैया कराने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारतीय दंड विधान और गैर कानूनी गतिविधिया निवारक कानून (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत दायर की है। एनआईए के अधिकारी के अनुसार आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और वर्तमान में कनाडा के सुर्रे में रहता है। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) व अन्य की भारत में हमले की साजिश से जुड़ा है। 
विज्ञापन


हवाला व मनी ट्रांसफर से भेजा पैसा
आरोप पत्र में कहा गया है कि निज्जर अपनी आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए अपने समर्थकों को विभिन्न मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (MTSS) सेवाओं व हवाला के जरिए पैसा भेजता रहा है। उसका मकसद पंजाब में टारगेट कीलिंग था। वह पाकिस्तान स्थित अपने सहयोगियों के मार्फत हथियार व गोला बारूद की आपूर्ति में भी जुटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सिख्स फॉर जस्टिस' से भी जुड़ा है निज्जर
एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि निज्जर 'सिख्स फॉर जस्टिस' से भी जुड़ा है और खालिस्तान की स्थापना को लेकर दुनियाभर के सिखों में कट्टरता फैलाने का प्रयास कर रहा है। सिखों को अलगाव की आवाज उठाने और भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन व हिंसक गतिविधियां करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भडकाउ लेखों व आडियो वीडियो संदेश प्रसारित करता रहता है। एनआईए के अनुसार निज्जर एक घोषित आतंकी है। उसके खिलाफ आगे जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed