{"_id":"61325cf48ebc3eb6f9738201","slug":"nia-chargesheet-filed-against-suspected-is-terrorist-of-al-hind-bangalore-module-ammunition-deposited-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए : अल हिंद बंगलूरू मॉड्यूल के संदिग्ध आईएस आतंकी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, मुंबई में जमा किया गोला बारूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए : अल हिंद बंगलूरू मॉड्यूल के संदिग्ध आईएस आतंकी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, मुंबई में जमा किया गोला बारूद
Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
सार
आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी के खिलाफ शुक्रवार को बंगलूरू की एक विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र दायर किया गया।
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए ने आतंकी संगठन आईएआईएस के अल हिंद बंगलूरू मॉड्यूल के एक संदिग्ध आतंकी के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें मुंबई में हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करने और आपूर्ति करने में लिप्त रहने के आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी शिहाबुद्दीन पर भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। बेंगलुरु के गुरप्पनपाल्या निवासी महबूब पाशा और 16 अन्य के खिलाफ पिछले साल जनवरी में बेंगलूरू में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि शिहाबुद्दीन ने खाजा मोइदीन के साथ मिलकर, जो तमिलनाडु में आतंकवाद और हिंदू नेताओं की हत्या से संबंधित कई मामलों में आरोपी हैं, ने दक्षिण भारत में युवा मुसलमानों की भर्ती करके एक आतंकवादी गिरोह बनाया।
विज्ञापन
एनआईए अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 'अल-हिंद मॉड्यूल' का गठन किया और बेंगलूरू को अपना केंद्र बनाया। आतंकियों ने अप्रैल, 2019 से कर्नाटक और तमिलनाडु में कई आपराधिक साजिश रचने को लेकर बैठकें कीं। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट या आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार किया और पुलिस अधिकारियों और हिंदू नेताओं की हत्या के लिए हथियार और विस्फोटक इकट्ठा करने की साजिश रची।
एनआईए के अनुसार शिहाबुद्दीन बड़ी साजिश का हिस्सा था और मोइदीन के निर्देश पर उसने मुंबई में अन्य आरोपियों के लिए हथियार और गोला-बारूद जमा किया था। इन हथियारों का इस्तेमाल तमिलनाडु पुलिस के विशेष उप निरीक्षक विल्सन की हत्या में भी किया गया था।