फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Charge sheet filed against seven including six Pakistani nationals action in drugs case

छह पाकिस्तानी नागरिक समेत सात के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, ड्रग्स के मामले में की कार्रवाई

Sun, 20 Dec 2020 06:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Dec 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
NIA Charge sheet filed against seven including six Pakistani nationals action in drugs case
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

 राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुजरात से जब्त किए गए 237 किलो ड्रग्स के मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों समेत सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जांच एजेंसी ने अहमदाबाद स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि सातों लोगों को यूएपीए, एनडीपीएस कानून के तहत आरोपी बनाया है। इसमें पाकिस्तान के कराची में रहने वाले सफदर अली, अलाही दाद अंगियारा, अजीम खान, अब्दुल अजीज, अब्दुल गफूर, मोहम्मद मलाह के नाम हैं।
विज्ञापन



इनके अलावा गुजरात के द्वारका निवासी रमजान को भी आरोपी बनाया है। भारतीय तट रक्षकों ने 21 मई 2019 को कच्छ के जकाऊ बंदरगाह पर पाकिस्तानी नांव अल मदीना से 237 किलो ड्रग्स पकड़ा था। गिरफ्तार किए गए लोेगों पर साजिश के तहत गुजरात में कुल 330 किलो ड्रग्स लाने का आरोप है। इनके पास से भड़काऊ साहित्य, पाकिस्तानी नोट भी बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed