फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Big Expose, Dawood Ibrahim Sent 12-13 Crore Rupees to His Aide

NIA का बड़ा खुलासा: भारत पर फिर से आतंकी हमले करवाने की फिराक में दाऊद, हवाला के जरिए भेजे 13 करोड़ रुपये

Tue, 08 Nov 2022 11:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Nov 2022 11:36 AM IST
सार

NIA ने बताया है कि दाऊद और उसके सहयोगी छोटा शकील एक बार फिर से भारत पर आतंकी हमले करवाने की फिराक में लगे हैं। इसके लिए दोनों हवाला के जरिए भारत में पैसे भेज रहे हैं।

विज्ञापन
NIA Big Expose, Dawood Ibrahim Sent 12-13 Crore Rupees to His Aide
दाऊद इब्राहिम - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने टेरर फंडिंग मामले को लेकर अपनी चार्जशीट में बड़ा खुलासा किया है। NIA ने बताया है कि दाऊद और उसके सहयोगी छोटा शकील एक बार फिर से भारत पर आतंकी हमले करवाने की फिराक में लगे हैं। NIA के अनुसार दाऊद ने इसके लिए हवाला के जरिए पाकिस्तान से दुबई के रास्ते सूरत और फिर मुंबई  25 लाख रुपये भेजे हैं। ये रुपये आरिफ शेख और शब्बीर शेख को भेजे गए हैं। इस तरह से दोनों ने पिछले चार साल में हवाला के जरिए 12 से13 करोड़ रुपये भेजे हैं।  गवाह सूरत का एक हवाला ऑपरेटर है जिसकी पहचान सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा गया है। बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान यह पता चला है कि राशिद मरफानी उर्फ राशिद भाई दुबई में वांछित गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के पैसे को भारत भेजने के लिए हवाला मनी ट्रांसफर का काम स्वीकार करता था।

विज्ञापन


चार्जशीट में दाऊद, शकील के अलावा और भी नाम
चार्जशीट में दाऊद, शकील, उसके साले सलीम फ्रूट, आरिफ शेख और शब्बीर शेख को नामजद किया गया है। अंतिम तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईए ने अपने आरोपपत्र में बताया कि कैसे 25 लाख रुपये पाकिस्तान से  आतंकवादी गतिविधियों के लिए भारत भेजे गए। एनआईए ने दावा किया कि शब्बीर ने 5 लाख रुपये रखे थे और बाकी आरिफ को एक गवाह के सामने दिए थे। एनआईए ने कहा कि यह ध्यान रखना उचित है कि 9 मई, 2022 को उनके घर की तलाशी के दौरान शब्बीर से 5 लाख रुपये बरामद किए गए थे। 
विज्ञापन


डी कंपनी के निशाने पर कई शहर, दंगा कराने के लिए भेजे थे रुपये
डी-कंपनी के खिलाफ दायर एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के निशाने पर देश के बड़े राजनेता और कई बड़ी हस्तियां भी उसके निशाने पर हैं। इतना ही नहीं  दाऊद ने डी कंपनी भारत के अलग-अलग शहरों में दंगा कराने के लिए मोटी रकम भी भेजी थी। इनमें भारत की राजधानी नई दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई सबसे टॉप लिस्ट में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed