फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA attaches one of PFI's largest arms, physical training centres in Kerala

Kerala: NIA ने PFI के सबसे बड़े हथियार-शारीरिक प्रशिक्षण केंद्रों में एक को किया कुर्क, चौंकाने वाले दावे किए

Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

Kerala: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सबसे पुराने और सबसे बड़े हथियार और शारीरिक प्रशिक्षण केंद्रों में से एक को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
NIA attaches one of PFI's largest arms, physical training centres in Kerala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सबसे पुराने और सबसे बड़े हथियार और शारीरिक प्रशिक्षण केंद्रों में से एक को जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि यह पीएफआई का छठा हथियार प्रशिक्षण केंद्र है और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत राज्य में आतंकवाद की आय के रूप में कुर्क की जाने वाली संगठन की 18वीं संपत्ति है।

विज्ञापन

एनआईए ने पिछले साल दर्ज एक मामले में 17 मार्च को पीएफआई समेत 59 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मामले में अपनी जांच के तहत एनआईए ने 10 हेक्टेयर में फैले इस प्रशिक्षण केंद्र को कुर्क कर लिया है।' प्रवक्ता ने कहा, 'मंजेरी स्थित ग्रीन वैली अकादमी का प्रबंधन ग्रीन वैली फाउंडेशन (जीवीएफ) द्वारा किया जाता है और इसका इस्तेमाल नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट और बाद में पीएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता था, जिसमें इसका विलय हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी ने कहा कि पीएफआई इस संपत्ति का इस्तेमाल अपने कैडरों को हथियार प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण और विस्फोटकों के उपयोग और परीक्षण पर प्रशिक्षण देने के लिए कर रहा था। अधिकारी ने कहा, 'इस सुविधा का इस्तेमाल पीएफआई सर्विस विंग के कई सदस्यों को शरण देने के लिए भी किया जाता था, जिन्होंने हत्याओं सहित अपराधों को अंजाम दिया था। इस केंद्र का इस्तेमाल पीएफआई के विभाजनकारी और सांप्रदायिक एजेंडे और नीतियों के बारे में उसके प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं, कैडरों और सदस्यों को कट्टरपंथी और उग्र प्रकार का वैचारिक प्रशिक्षण देने के लिए किया जा रहा था।'
 

विज्ञापन

एजेंसी ने कहा कि पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों के कार्यालय शैक्षणिक संस्थानों की आड़ में इन परिसरों से काम कर रहे थे। एनआईए ने केरल में पीएफआई के जिन पांच अन्य प्रशिक्षण केंद्रों को कुर्क किया है, उनमें मालाबार हाउस, पेरियार घाटी, वल्लुवनाद हाउस, करूण्य चैरिटेबल ट्रस्ट और त्रिवेंद्रम एजुकेशन एंड सर्विस ट्रस्ट (टेस्ट) शामिल हैं।पीएफआई के 12 अन्य कार्यालयों को भी कुर्क किया गया है, जिनका इस्तेमाल संगठन के नेतृत्व द्वारा हथियारों और शारीरिक प्रशिक्षण, वैचारिक प्रचार और हत्या और आतंकवादी कृत्यों सहित विभिन्न अपराधों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए रुक-रुक कर किया जाता है।
 

एनआईए की जांच से पता चला है कि पीएफआई संगठन के सदस्यों या नेताओं द्वारा गठित धर्मार्थ और शैक्षिक ट्रस्टों की आड़ में ऐसे कई प्रशिक्षण केंद्र चला रहा है। प्रवक्ता ने कहा, जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पीएफआई ने अपने प्रशिक्षण शिविर चलाने और आतंक एवं हिंसा से संबंधित गतिविधियों के लिए कई इमारतों को किराए पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed