{"_id":"6644e898cae4fba40103b337","slug":"nia-arrests-wanted-accused-in-espionage-case-involving-sri-lankan-pakistani-nationals-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: पांच लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को एनआईए ने किया गिरफ्तार; श्रीलंका-पाकिस्तान जासूसी मामले का है आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: पांच लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को एनआईए ने किया गिरफ्तार; श्रीलंका-पाकिस्तान जासूसी मामले का है आरोपी
Wed, 15 May 2024 10:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 15 May 2024 10:23 PM IST
सार
मामला श्रीलंकाई नागरिक मुहम्मद साकिर हुसैन और श्रीलंका के कोलंबो में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत पाकिस्तानी नागरिक अमीर जुबैर सिद्दीकी की ओर से रची एक आतंकी साजिश से संबंधित है। इन दोनों ने 2014 में चेन्नई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और बंगलूरू में इस्राइली दूतावास में विस्फोट करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक श्रीलंकाई और एक पाकिस्तानी से जुड़े हैदराबाद जासूसी मामले में घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नुरूद्दीन उर्फ रफी इस मामले में जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
एनआईए ने बताया कि उसकी एक टीम ने कर्नाटक के मैसूरू में राजीव नगर इलाके से नुरूद्दीन को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी भी ली गई। इस दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव, ड्रोन आदि समेत कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं। अगस्त 2023 में सख्त शर्ताें के तहत उसे जमानत दी गई थी लेकिन रिहा होने के बाद वह चेन्नई स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद नुरूद्दीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। कोर्ट ने 7 मई 2024 को उसे भगोड़ा अपराधी (पीओ) घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
मामला श्रीलंकाई नागरिक मुहम्मद साकिर हुसैन और श्रीलंका के कोलंबो में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत पाकिस्तानी नागरिक अमीर जुबैर सिद्दीकी की ओर से रची एक आतंकी साजिश से संबंधित है। इन दोनों ने 2014 में चेन्नई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और बंगलूरू में इस्राइली दूतावास में विस्फोट करने की साजिश रची थी। एनआईए की जांच से पता चला है कि नुरूद्दीन आरोपी पाकिस्तानी नागरिक के इशारे पर नकली भारतीय मुद्रा नोटों के माध्यम से राष्ट्र विरोधी जासूसी गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल था।
विज्ञापन