फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests Lankan man for arms trafficking from Pak for revival of LTTE

शिकंजा: लिट्टे को दोबारा जिंदा करने की साजिश, एनआईए ने किया श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ्तार 

Wed, 06 Oct 2021 09:11 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Oct 2021 09:11 PM IST
सार

एनआईए अधिकारी ने कहा कि मार्च में तटरक्षक बल द्वारा मछली पकड़ने के जहाज रविहांसी को रोके जाने पर मिनिकॉय तट के पास ये हथियार और हेरोइन जब्त की गई थी।

विज्ञापन
NIA arrests Lankan man for arms trafficking from Pak for revival of LTTE
लिट्टे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक श्रीलंकाई नागरिक और लिट्टे की खुफिया शाखा के पूर्व सदस्य को पाकिस्तान से श्रीलंका में हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नागरिक और लिट्टे की खुफिया शाखा के पूर्व सदस्य सतकुनम उर्फ सबेसन (47) को एनआईए ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


चेन्नई के वलसरवक्कम में रहने वाले सबेसन को पाकिस्तान से श्रीलंका हथियार और ड्रग्स तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एनआईए अधिकारियों के मुताबिक वह लिट्टे को फिर से खड़ा करने की कोशिश में था। 
विज्ञापन


एनआईए ने मई में छह श्रीलंकाई नागरिकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। इनके कब्जे से 300 किलो हेरोइन, पांच एके 47 राइफल और 9 मिमी गोला बारूद के हजार राउंड जब्त किए गए थे। अधिकारी ने कहा कि मार्च में तटरक्षक बल द्वारा मछली पकड़ने के जहाज रविहांसी को रोके जाने पर मिनिकॉय तट के पास ये हथियार और हेरोइन जब्त की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए अधिकारी ने कहा कि सबेसन ने भारत में लिट्टे के प्रति सहानुभूति रखने वालों की साजिश की बैठकों का इंतजाम किया था। उसने लिट्टे को दोबारा जिंदा करने के लिए श्रीलंका में लिट्टे के पूर्व कैडरों को मादक पदार्थों की तस्करी की आय को भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एनआईए अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने 2009 में श्रीलंकाई सेना द्वारा अपने सर्वोच्च नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन की हत्या के बाद लगभग 30 साल तक श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में एक अलग तमिल देश के लिए एक सैन्य अभियान चलाया था।

गुजरात में 2988 किलो हेरोइन जब्ती मामले की जांच एएनआई करेगी

वहीं, एक अन्य मामले में एनआईए ने कहा कि उसने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जब्त 2988 किलो हेरोइन जब्ती मामले की जांच उसने अपने हाथ में ले ली है। यह हेरोइन अफगानिस्तान से भेजी गई थी और सेमी प्रोसेस्ड टॉक स्टोन नाम से ईरान के बंदर पोर्ट से लाई जा रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed