फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests key Hizb-ut-Tahrir operative in Tamil Nadu

NIA: एनआईए ने हिज्ब-उत-तहरीर के प्रमुख सरगना को किया गिरफ्तार; खिलाफत की स्थापना के मामले में सातवीं गिरफ्तारी

Wed, 09 Oct 2024 08:50 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 09 Oct 2024 08:50 PM IST
सार

एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला हमीद हुसैन और अन्य आरोपियों की ओर से भारत विरोधी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देकर असंतोष और अलगाववाद फैलाने की साजिश से जुड़ा है।

विज्ञापन
NIA arrests key  Hizb-ut-Tahrir operative in Tamil Nadu
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देश में हिंसक जिहाद छेड़कर भारत सरकार को उखाड़ फेंककर खिलाफत की स्थापना करने के मामले में तमिलनाडु हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) मामले में प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया। एनआईए अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को तमिलनाडु से एचयूटी के फैजुल रहमान को गिरफ्तार किया। वह अब एनआईए की हिरासत में सातवां आरोपी है।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला हमीद हुसैन और अन्य आरोपियों की ओर से भारत विरोधी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देकर असंतोष और अलगाववाद फैलाने की साजिश से जुड़़ा है। रहमान गिरोह के अन्य गिरफ्तार सदस्यों के साथ अलगाववाद का प्रचार करने और कश्मीर को आजाद कराने के लिए पाकिस्तान से सैन्य सहायता प्राप्त करने में सक्रिय रूप से शामिल था।
विज्ञापन


साजिश का गुप्त उद्देश्य हिंसक जिहाद छेड़कर भारत सरकार को उखाड़ फेंककर खिलाफत की स्थापना करना था। रहमान व अन्य लोगों ने दुष्प्रचार फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। इन लोगों ने मतदान के खिलाफ अभियान चलाया, हिज्ब-उत-तहरीर की विचारधारा के अनुसार इसे ‘गैर-इस्लामी व हराम’ करार दिया। एनआईए ने जुलाई 2024 में चेन्नई पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed