फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests 17 SDPI and PFI activists in Bengaluru riots case

बंगलूरू हिंसा: एनआईए ने एसडीपीआई, पीएफआई के 17 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 21 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
NIA arrests 17 SDPI and PFI activists in Bengaluru riots case
एनआईए - फोटो : PTI

एनआईए ने सोमवार को कहा कि 11 अगस्त को बंगलूरू हिंसा के सिलसिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 17 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के सिलसिले में 187 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए ने एक बयान में बताया कि एसडीपीआई की बंगलूरू जिला इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद शेरिफ और एसडीपीआई के केजी हल्ली वार्ड के अध्यक्ष इमरान अहमद के साथ अन्य नेताओं ने 11 अगस्त की शाम को बेंगलुरु में थानीसांद्रा और केजी हल्ली वार्ड में बैठकें की थी।
विज्ञापन


एनआईए ने कहा कि बैठकों में उन्होंने साजिश की और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए केजी हल्ली पुलिस थाने पर एकत्र भीड़ का नेतृत्व किया, जिससे आम लोगों और पुलिस थाने के वाहनों को नुकसान पहुंचा था। उसने कहा कि इसी तरह एसडीपीआई के नागवारा वार्ड के अध्यक्ष अब्बास ने भी अपने साथियों की मदद से के जी हल्ली पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने बयान में कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि लोगों के बीच दहशत फैलाने और उन्हें एकत्र करने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल किया गया था।


गौरतलब है कि विधायक के रिश्तेदार द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलकेशिनगर के कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन जयंती के आवासों पर लगभग 3,000 से 4,000 लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की थी। उन्होंने देवारा जीवनाहल्ली और कडुगोंडानहल्ली (केजी) पुलिस थानों को भी आग लगा दी थी। पुलिस गोलीबारी में तीन लोग मारे गये थे जबकि एक की मौत पेट में चोट लगने से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed