{"_id":"5f46733f8ebc3e3cd5188adb","slug":"nia-arrested-four-more-accused-in-kerala-gold-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सोना तस्करी मामले में एनआईए ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल सोना तस्करी मामले में एनआईए ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया
Wed, 26 Aug 2020 08:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 26 Aug 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
केरल सोना तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने यह गिरफ्तारियां 24 अगस्त को की थीं। इस मामले में अभी तक एनआईए 26 आरोपियों को दोषी ठहरा चुकी है जिनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने कहा कि आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
National Investigation Agency (NIA) arrested four more accused in Kerala Gold Smuggling case on 24th August. So far, NIA has arraigned 25 accused in the case out of which 20 have been arrested. Further investigation underway: NIA pic.twitter.com/YZhnvHdMf9
— ANI (@ANI) August 26, 2020विज्ञापन
बता दें कि इस मामले की तहकीकात राष्ट्रीय जांच एजेंसी, सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय सहित कई एजेंसियां कर रही हैं। मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश, संदीप नायर और सरिथ पीएस सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आशंका है कि तस्करी में सुरक्षा सेवा की मिलीभगत भी हो सकती है।
विज्ञापन
क्या है केरल में सोने की तस्करी का मामला
यह पूरा मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के पते वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना मिलने का है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है।
यह सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स और बाथरूम आदि का सामान रखा जाता था, लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी।राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।