फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nia arrested accused Inamul Haque from malda in case of fake currency

नकली मुद्रा चलाने वाले को एनआईए ने मालदा से किया गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2020 02:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Sep 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
nia arrested accused Inamul Haque from malda in case of fake currency
NIA (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बीएसएफ की मदद से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से बृहस्पतिवार को इनामुल हक नाम के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि हक साल 2018 से फरार था। उस पर 45 हजार रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


हक को भारत में नकली मुद्रा चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह बांग्लादेश स्थित अपने सहयोगियों की मदद से जाली मुद्रा की तस्करी कर भारत में चलाता था। रिमांड के लिए उसे मालदा की एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। एजेंसी मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन



हक के खिलाफ साल 2018 में विशाखापट्टनम में मामला दर्ज हुआ था जिसे बाद में एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था। एनआईए ने मोहम्मद महबूब बेग, सैयद इमरान, फिरोज शेख और ताजामुल शेख के खिलाफ विजयवाड़ा की विशेष अदालत में साल 2018 और 2019 में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हक बांग्लादेश से अपने सहयोगियों के जरिये जाली मुद्रा की तस्करी कर  बेग और इमरान को भारत में इस्तेमाल करने के लिए देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed