{"_id":"5edbcc0c136e8b38270b4214","slug":"nia-arrested-a-conspirator-in-the-visakhapatnam-espionage-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाखापत्तनम जासूसी मामले में NIA ने एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विशाखापत्तनम जासूसी मामले में NIA ने एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया
Sat, 06 Jun 2020 10:35 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापट्नम जासूसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन को फंडिंग करने वाले एक साजिशकर्ता को शनिवार को गिरफ्तार किया। जासूसी के इस सनसनीखेज मामले में नौसेना के 11 कर्मियों ने कथित तौर पर संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाई थी।
विज्ञापन
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आतंक के वित्तपोषण मामले में मुंबई का निवासी अब्दुल रहमान अब्दुल जब्बार शेख (53) और उसकी पत्नी शाइस्ता कैसर समेत कई अन्य भी संलिप्त थे।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि उसके घर की तलाशी लेने पर एनआईए ने कई सारे डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए। पिछले साल दिसंबर में ही एनआईए ने इस मामले में जांच का जिम्मा संभाला था। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी गिरोह का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने मुंबई निवासी मोहम्मद हारून हाजी अब्दुल रहमान लकड़ावाला को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि मामले में वह ‘मुख्य साजिशकर्ता’ था।
विज्ञापन
शेख की गिरफ्तारी के साथ अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 11 नौसैन्य कर्मी, पाकिस्तान में जन्मी भारतीय नागरिक कैसर और उसके सहयोगी भी शामिल हैं। पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी ने भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों तथा अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए भारत में जासूसों की भर्ती की।
एनआईए ने पिछले महीने कहा था, ‘जांच से पता चला है कि कुछ नौसैन्य कर्मी फेसबुक और वाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में आए और धन के लालच में गोपनीय सूचनाएं साझा करने में संलिप्त हुए।