{"_id":"5ef478e88ebc3e430125869c","slug":"nia-arrest-two-people-who-stole-micro-processor-from-ins-vikrant-and-sold-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएस विक्रांत से माइक्रो प्रोसेसर की चोरी और बिक्री पर एनआईए ने दो लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएस विक्रांत से माइक्रो प्रोसेसर की चोरी और बिक्री पर एनआईए ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Thu, 25 Jun 2020 04:06 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 25 Jun 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
ins vikrant
पहले स्वदेशी विमाववाहक आईएनएस विक्रांत से चुराए गए माइक्रो प्रोसेसर एक व्यक्ति के पास से एनआईए को मिले हैं। मुवट्टुपुझा में एनआईए ने इस व्यक्ति से माइक्रो प्रोसेसर बरामद किए हैं। इस व्यक्ति ने इन माइक्रो प्रोसेसर को ऑनलाइन खरीदा था।
विज्ञापन
एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2019 में विक्रांत में लगे चार कम्प्यूटरों में तोड़-फोड़ कर इसके मल्टी फंक्शनल कंसोल से पांच माइक्रो प्रोसेसर चुराए गए थे। जांच एजेंसी ने बिहार के मुंगेर जिले में सुमित सिंह और राजस्थान के हनुमानगढ़ से दया राम को दस जून को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
हार्ड डिस्क में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डाटा होने के कारण एनआईए ने इसकी जांच 26 सितंबर 2019 को शुरू की थी। आईएनएस विक्रांत के डिजाइन पर काम 1999 में शुरू हुआ और फरवरी 2009 में इसने आकार लिया। फरवरी 2021 में इसका समुद्री परीक्षण शुरू हाेगा और 2023 तक नाैसेना काे साैंपने की उम्मीद है। इसकी लागत 20,000 कराेड़ रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन