फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC notice to centre on mobile tower radiation

मोबाइल टॉवरों से निकलने वाले रेडिएशन पर मोदी सरकार को नोटिस 

Fri, 03 Jun 2016 09:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 09:10 PM IST
सार

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दो हफ्ते में मांगा जवाब
  • रेडिएशन से सभी को नुकसान पहुंचने का खतरा

विज्ञापन
NHRC notice to centre on mobile tower radiation
रेडिएशन

विस्तार

रिहायशी इलाकों में लगे मोबाइल टावरों से निकलने वाले रेडिएशन से मानव जीवन को खतरे संबंधी एक शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। दोनों मंत्रालयों को दो हफ्ते के भीतर इस संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। मंत्रालयों को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने गौर किया कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आज लोग मोबाइल, मोबाइल टॉवर, डिजिटल केबल आदि के बीच रह रहे हैं।

विज्ञापन


वर्चुव्ल आज मानव जीवन के हर पहलू में शामिल हो गया है। आयोग ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप अगर सही हैं तो यह स्वास्थ्य के अधिकार और जीने के अधिकार के उल्लंघन से जुड़ा मामला है क्योंकि इससे मानव जीवन को क्षति पहुंचने की आशंका है। आयोग ने कहा कि सरकार को ऐसी योजनाएं अपनानी चाहिए जिसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए विकास का काम लोगों के जीवन और उसके स्वास्थ्य को बगैर नुकसान पहुंचाए हो। आयोग के समक्ष दाखिल शिकायत में रेडिएशन के कारण होने वाले नुकसान का ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही इससे संबंधित वैज्ञानिक अध्यन आदि भी दिए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि वैसे तो रेडिएशन से सभी लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा है लेकिन बच्चे, बुजुर्ग और मरीज आदि अधिक प्रभावित होंगे। शिकायत में वर्ष 2013 में सरकार द्वारा लिए गए उस निर्णय को अनुपयोगी बताया गया है जिसमें स्कूल या अस्पतालों के 500 मीटर के दायरे में मोबाइल टावर न होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि इसके दायरे में घरों को भी रखा जाना चाहिए। ऐसा न होने के कारण ही लोगों के खतरों को नजरअंदाज कर घनी आबादी वाले इलाकों में मोबाइल टॉवर लगाए जा रहे हैं। इसके एवज में घर के मालिकों को मोटी रकम दी जाती है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रेडिएशन रेंज के उल्लंघन पर 31 मई 2015 तक मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों से 10.80 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। यह प्रमाण है कि किस तरह से रेडिएशन रेंज का उल्लंघन होता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed