फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC issues notice to Maharashtra govt and DGP Amid death of four workers during sewage cleaning

Mumbai: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई चार मौत पर एनएचआरसी अलर्ट, राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस

Sat, 13 Apr 2024 07:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2024 07:25 PM IST
सार

बयान के मुताबिक, आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया था कि मुंबई के विरार क्षेत्र में स्थित एक आवासीय टाउनशिप में निजी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान जहरीली गैसों से चार लोगों का दम घुट गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
NHRC issues notice to Maharashtra govt and DGP Amid death of four workers during sewage cleaning
नोटिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई करते समय चार लोगों की हुई मौत पर एनएचआरसी अलर्ट हो गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है। शनिवार को एक बयान जारी कर आयोग ने बताया कि चार सप्ताह में जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन

वसई क्षेत्र के निवासी थे मृतक
बयान के मुताबिक, आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया था कि मुंबई के विरार क्षेत्र में स्थित एक आवासीय टाउनशिप में निजी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान जहरीली गैसों से चार लोगों का दम घुट गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का कथित आरोप है। मृतकों की उम्र करीब 20 साल है। शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक वसई क्षेत्र के निवासी थे। मृतक बिना किसी सुरक्षा उपायों के सीवेज प्लांट पहुंचे थे। आयोग ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट सही है तो यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

विज्ञापन

लोगों में जागरुकता फैलाने की जिम्मेदारी सरकार की
बयान में आयोग ने आगे कहा कि मामले में ठेकेदार की ओर से लापरवाही स्पष्ट रूप में दिखाई दे रही है। पीड़ितों को निर्धारित मानदंडों और एनएचआरसी की सलाह का उल्लंघन करते हुए बिना सुरक्षा उपायों के काम करने के लिए नियुक्त किया गया था। सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वे लोगों के बीच जागरुकता फैलाएं की बिना सुरक्षा उपकरणों के ऐसे कार्यों को न किया जाए। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया गया है और उनसे विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed