{"_id":"5b03d80f4f1c1be3408b6fcc","slug":"nhrc-issued-notice-to-gujarat-government-over-lynching-of-dalit-ragpicker-in-rajkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा बीनने वाले दलित की पीट-पीट कर हत्या पर एनएचआरसी ने गुजरात सरकार को भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कूड़ा बीनने वाले दलित की पीट-पीट कर हत्या पर एनएचआरसी ने गुजरात सरकार को भेजा नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 May 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
दलित शख्स की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजकोट जिले के शापार गांव में रविवार को एक 40 वर्षीय दलित व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर देने की घटना पर कार्रवाई करते हुए गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। कथित रूप से क्षेत्र में स्क्रैप चुनने की वजह से उस व्यक्ति की हत्या की गई।
पीड़ित की पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।
कमीशन ने कहा है कि समाचार रिपोर्टों में आई बातें यदि सही हैं तो यह पीड़ितों के मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है।
जिसके बाद एनएचआरसी ने गुजरात सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर चार हफ्तों के भीतर इस मामले में एक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत के लिए उठाए गए उपायों की भी जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पीड़ित मुकेश वानिया गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के पारनाला गांव का मूल निवासी था। जिसमें उसकी पत्नी और एक परिचित व्यक्ति शापार क्षेत्र में एक कारखाने के आसपास कूड़ा बीन रहे थे।
वडगाम विधायक और दलित अधिकारों के लिए लड़नेवाले जिग्नेश मेवानी ने इस घटना का 28 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसमें देखा जा रहा है कि उस शख्स को फैक्ट्री के गेट पर रस्सी से बांधकर बेरहमी से लोहे की रॉड से पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई करने वाले आरोपी फैक्ट्री के ही मजदूर और मालिक है।
पिटाई के बाद महिला को छोड़ दिया गया। जब वह कुछ लोगों के साथ वापस लौटी तो वानिया जमीन पर पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

'Mr. Mukesh Vaniya belonging to a scheduled caste was miserably thrashed and murdered by factory owners in Rajkot and his wife was brutally beaten up'.#GujaratIsNotSafe4Dalit pic.twitter.com/ffJfn7rNSc
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) 20 May 2018