फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nexus of traffickers, terror networks dangerous: India

मानव तस्करों और आतंकवादी समूहों का गठजोड़ खतरनाक: भारत

Thu, 22 Dec 2016 04:48 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र 
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र  Updated Thu, 22 Dec 2016 04:48 AM IST
विज्ञापन
Nexus of traffickers, terror networks dangerous: India

भारत ने संगठित मानव तस्करों तथा आतंकवादी समूहों के बीच अवैध वित्तीय संबंधों के जरिये बने गठजोड़ को खतरनाक बताते हुए मंगलवार को कहा कि इसे आतंकरोधी वित्तीय प्रावधानों तथा प्रतिबंधों के जरिये तत्काल रोका जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के सहायक स्थायी प्रतिनिधि तन्मय लाल ने सुरक्षा परिषद में ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स इन कंफ्लिक्ट सिचुएशंस पर बहस के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन


लाल ने कहा कि अनेक देशों में मानव तस्करी के मामलों में सजा देने की दर कम है जिसे बदलने की जरूरत है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि मानव तस्करी विशेषकर महिलाओं, बच्चों और शरणार्थियों की यौन दासता और बंधुआ मजदूरी या लड़ाका बनाने के लिए तस्करी को सशस्त्र संघर्ष से उर्वर जमीन मिलती है। उन्होंने कहा कि हालिया समय में इस्लामिक स्टेट और बोको हरम जैसे आतंकवादी संगठन सशस्त्र संघर्ष की दशा में महिलाओं और बच्चों क ो निशाना बनाकर जघन्य अपराध किये हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने मानव तस्करी के शिकार लोगों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए पीड़ितों को न्याय और दोषियों को सजा देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने मानवाधिकार और स्थिरता की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि संघर्ष से मानव तस्करों को ऑक्सीजन मिलता है तो मानवाधिकार और स्थिरता से उन्हें घुटन होती है। उन्होंने सदस्य देशों को शुरुआती कदम तथा बचाव की कूटनीति में मदद करने की संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि युद्ध समाप्त करने, संघर्ष टालने और शांति बहाल करने के लिए रणनीतिक नेतृत्व की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed