फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   next round of military talks between India and China will hold soon, says MEA

भारत-चीन के बीच अगले दौर की सैन्य बातचीत जल्द

Fri, 25 Dec 2020 03:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
next round of military talks  between India and China will hold soon, says MEA
भारत चीन में सैन्य वार्ता जल्द....... - फोटो : फाइल फोटो

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सैनिकों को पूरी तरह से हटाने की दिशा में काम करने के लिए भारत और चीन जल्द ही अगले दौर की सैन्य बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि सीमा विवाद के बीच भारत और चीन लगातार विभिन्न चैनलों के जरिये बातचीत कर रहे हैं। 


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव बताया है कि राजनयिक और सैन्य बातचीत जारी है। चर्चा के जरिये दोनों देशों को एक-दूसरे का रुख जानने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि सीमा विवाद को लेकर आखिरी बातचीत 18 दिसंबर को हुई थी।
विज्ञापन


भारत से सीमा गतिरोध के बीच चीनी राष्ट्रपति ने तैनात किया नया जनरल
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस क्षेत्र में अपनी सेना की कमान एक नए जनरल के हाथों में सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मिलिट्री आयोग (सीएमसी) के मुखिया के तौर पर जिनपिंग ने जनरल झेंग डांग को एलएसी से सटे इलाके की देखरेख करने वाली पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्टर्न थिएटर कमांड का कमांडर नियुक्त किया है।

सरकारी स्वामित्व वाली शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि जिनपिंग ने जनरल झेंग समेत चार वरिष्ठ चीनी सेना व सशस्त्र पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। 


जनरल झेंग 65 वर्षीय जनरल झाओ जांग की जगह लेंगे, जिन्हें 2017 में दोकलम में भारतीय सेना के साथ गतिरोध के दौरान वेस्टर्न थिएटर कमांड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed