फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Newton of Northeast who will give exam of class 10th

मिलिए पूर्वोत्तर के न्यूटन से... उम्र 12 साल, देंगे 10वीं की परीक्षा

Tue, 03 Dec 2019 03:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 Dec 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
Newton of Northeast who will give exam of class 10th
isaac - फोटो : Imphal Free Press

मणिपुर के चुराचंद्रपुर जिले के कांगवेई गांव के रहने वाले 12 साल के आइजेक पॉललुंग मुआन वाईफेई ने साबित कर दिखाया है कि उनके नाम में न्यूटन का नाम सही जोड़ा गया है। मेधा के धनी आइजेक इस कच्ची उम्र में दसवीं कक्षा का इम्तहान देने जा रहे हैं। गौरतलब है कि महान वैज्ञानिक न्यूटन का पूरा नाम आइजेक न्यूटन था।

विज्ञापन


अभी आठवीं कक्षा में पढ़ रहा आइजेक अपने नाम पर सोलह आने खरा उतर रहा है और वह इंफाल में सबसे कम उम्र में दसवीं की परीक्षा देने वाला छात्र बन गया है। इसके लिए बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन ने आइजेक को परीक्षा में बैठने के विशेष अनुमति दी है। बोर्ड ने उसे स्पेशल केस मानते हुए यह कदम उठाया है पर इसके लिए पहले आइजेक का मनोवैज्ञानिक टेस्ट किया गया।
विज्ञापन


अपने घर के सबसे बड़े बच्चे आइजेक ने कहा कि वह बोर्ड के इस फैसले से बहुत खुश है और वह सर आइजेक न्यूटन का प्रशंसक है क्योंकि उसे लगता है कि वह उनके जैसा है और हमनाम है। बोर्ड के नियम के अनुसार एक अप्रैल को 15 साल की आयु पूरी करने वाले छात्र ही कक्षा दस बोर्ड की परीक्षा में बैठ सकता है। पर अब आइजेक असम हाईस्कूल लीविंग सर्टिफिकेट की दसवीं की परीक्षा दे सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

साइको टेस्ट में किया कमाल  

बोर्ड ने उसे अनुमति देने का फैसला तो किया पर इसके लिए उसने मनोवैज्ञानिक परीक्षण की शर्त लगा दी। पूर्वोत्तर के इस न्यूटन ने इस टेस्ट में साबित किया कि उसकी मानसिक आयु 17 साल पांच महीने है। यानी जो बच्चा साढ़े 17 साल में लिख पढ़ समझ सकता है वह आइजेक अभी ही समझ पा रहा है। यह परीक्षण रिम्स इंफाल के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग में किया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed