फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Newsclick case ED probing emails between Prakash Karat-American billionaire Singham

Newsclick : प्रकाश करात-अमेरिकी अरबपति सिंघम के बीच हुए ईमेल की जांच कर रहा ईडी, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 11 Aug 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2023 06:15 AM IST
सार

ईडी न्यूजक्लिक से कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के परिवार के सदस्यों को लगभग 40 लाख के कथित हस्तांतरण, पत्रकार और लेखक परंजॉय गुहा ठाकुरता, न्यूजक्लिक के कुछ कर्मचारियों और कुछ स्वतंत्र लोगों को लगभग 72 लाख के हस्तांतरण की भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Newsclick case ED probing emails between Prakash Karat-American billionaire Singham
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम और वरिष्ठ सीपीआई (एम) नेता प्रकाश करात के बीच हुए ईमेल पर भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन

ईडी न्यूजक्लिक से कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के परिवार के सदस्यों को लगभग 40 लाख के कथित हस्तांतरण, पत्रकार और लेखक परंजॉय गुहा ठाकुरता, न्यूजक्लिक के कुछ कर्मचारियों और कुछ स्वतंत्र लोगों को लगभग 72 लाख के हस्तांतरण की भी जांच कर रहा है। मामले में जल्द आरोपपत्र दाखिल करने की उम्मीद है। ईडी ने जांच में पाया कि न्यूजक्लिक ने जेल में बंद कार्यकर्ता गौतम नवलखा को ‘वेतन’ के रूप में 17.08 लाख, न्यूजक्लिक के शेयरधारक और सीपीआई (एम) के आईटी सेल के सदस्य बप्पादित्य सिन्हा को 97.32 लाख का भुगतान किया था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी इन फंडों के ‘अंतिम उपयोग’ की जांच कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह आउटलेट एक वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा था, जिसे सिंघम से फंडिंग मिली थी, जो चीनी सरकारी मीडिया मशीन के साथ मिलकर काम करता है। ईडी, न्यूजक्लिक, इसके प्रवर्तकों और अन्य के खिलाफ आपराधिक जांच के हिस्से के रूप में, सिंघम से जुड़ी संस्थाओं से इसकी होल्डिंग कंपनी (पीपीके न्यूज़क्लिक स्टूडियो प्रा. लि.) और इसमें 86 करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी वाले विदेशी फंड की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed