Updates: रेल नेटवर्क से जुड़ेगी कश्मीर घाटी; एयरलाइन कंपनियों को निर्देश- 30 मिनट में पहुंचाएं पैसेंजर लगेज
Updates: नगालैंड के विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सात विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका खारिज की। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगालैंड के विधानसभा अध्यक्ष शरींगेन लोंगकुमेर ने राज्य के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सात विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका खारिज की। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव हेमंत ताकले ने पिछले साल 30 अगस्त को सात विधायकों पिक्टो शोहे, पी लोंगोन, नामरी चांग, वाई म्होनेबेमो हमत्सो, एस तोइहो येप्थो, वाई मनखाओ कोन्याक और ए पोंगशी फोम के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।
राकांपा के सात विधायकों ने अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में समर्थन पत्र दिया था। विधानसभा अध्यक्ष को राकांपा (अजित पवार गुट) की ओर से भी 30 अगस्त को एक पत्र मिला था। जिसमें नगालैंड में राकांपा के सात विधायकों संबंध में अयोग्यता याचिका पर तब तक कोई फैसला न लेने का आग्रह किया गया था, जब तक कि विवाद पर चुनावा आयोग अंतिम फैसला नहीं लेता। विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि राकांपा से जुड़ी अयोग्यता याचिका पांच महीने से ज्यादा समय से उनके पास लंबित हैं।
केंद्र ने बंगाल के लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय किए: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने आगामी आम चुनाव से पहले राज्य के लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिए हैं। ताकि उनकी सरकार की विभिन्न समाज कल्याण योजनाओं का लाभ उन्हें उनके बैंक खातों के जरिए न मिल सके। बीरभूम में एक सार्वजनिक वितरण समारोह में बनर्जी ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभार्थियों को भुगतान करना जारी रखेगी, भले ही किसी के पास आधार कार्ड न हो।
बनर्जी ने कहा, ध्यान रखें..वे (केंद्र सरकार) आधार कार्ड निष्क्रिय कर रहे हैं। बंगाल के कई जिलों में आधार कार्ड निष्क्रिय किए गए हैं। वे आधार कार्ड को डीलिंक कर रहे हैं, ताकि चुनाव से पहले लोगों को लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ बैंकों और मुफ्त राशन के जरिए न मिल सके। उन्होंने आगे कहा, लेकिन हम योजनाओं के लाभार्थियों को भुगतान करना जारी रखेंगे, भले ही उनके पास आधार कार्ड न हो। एक भी लाभार्थी पर असर नहीं पड़ेगा। अपनी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर बनर्जी ने कहा कि बंगाल में किसानों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उन्होंने कहा, मैं किसानों के प्रदर्शन को सलाम करती हूं। मैं उन पर हो रहे हमलों की निंदा करती हूं।
ओडिशा: हवाई अड्डे के पहले चरण के लिए टेंडर जारी
ओडिशा औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम ने पुरी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुरी जिले में सिपासारूबली के नजदीक श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 2,203 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 46 लाख यात्रियों के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीए) पर काम किया जाएगा। टेंडर के मुताबिक, पात्र बोलीदाता 1,095 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा करेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह हवाई अड्डा कुल 1,165 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। साल 2021 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुरी में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिये पत्र लिखा था।
पूर्व कांग्रेस विधायक अंशुमन मोहंती ने थामा बीजेडी का दामन
ओडिशा कांग्रेस के पूर्व विधायक अंशुमन मोहंती शुक्रवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का दृष्टिकोण नए ओडिशा और उनकी गरीब समर्थक गतिविधियों ने उन्हें बदलाव के लिए प्रेरित किया। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले इस बदलाव को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा गया। अंशुमन मोहंती मोहंती ने मुख्यमंत्री पटनायक से उनके आवास पर मुलाकात की। अंशुमन मोहंती राजनगर 2014 में अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते थे। वह 2019 का आम चुनाव बीजेडी के ध्रुबा साहू से हार गए थे।
पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को रविवार की दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने यह जानकारी दी। अस्पताल के रेस्पाइरेटरी और ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. सत्य नारायण मैसूर ने एक बुलेटिन में कहा कि देवगौड़ा फिट हैं और काम कर पा रहे हैं। 90 वर्षीय देवगौड़ा को गुरुवार सुबह मनिपाल अस्पतला में भर्ती कराया गया था।
अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। यह समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। अमूल गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ लिमिटेड को 1946 में स्थापित किया गया था। सहकारिता विभाग के तहत एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सहकारी समिति है। अमूल के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दुनिया की सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी समिति अमूल 22 फवररी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने जा रही है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और हमारे प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर किसानों को बधाई देने के लिए मौजूद रहेंगे। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
मछुआरों के मुद्दे पर निर्णायक कार्रवाई करे केंद्र: स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए राज्य के मछुआरों के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने केंद्र सरकार से मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया। एक्स पर उन्होंने रामेश्वरम में मछुआरों के विरोध प्रदर्शन की एक खबर को टैग किया और कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की लगातार गिरफ्तारी गहरी चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा, पिछले दो महीनों में मछुआरों की गिरफ्तारी में तेजी आई है और 69 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि तीन मछुआरों को आदतन अपराधियों के रूप में अन्यायपूर्ण तरीके से पेश किया गया, जिससे उन्हें लंबे समय तक के लिए हिरासत में रखा जा सके।
कर्नाटक के इत्र गोदाम में भीषण आग, तीन लोगों की मौत; पांच घायल
#WATCH | Karnataka: A massive fire broke out in a perfume warehouse near Rayasandra on the outskirts of Bengaluru city; three died and five people got injured. More details are awaited.
— ANI (@ANI) February 18, 2024
(Earlier visuals)
(Source: Karnataka Police) pic.twitter.com/Bix4UruN5Q
रेल नेटवर्क से जुड़ेगी कश्मीर घाटी; पीएम कल दिखा सकते हैं हरी झंडी
यूएसबीआरएल परियोजना कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र और राष्ट्रीय रेल नेटवर्क के साथ एकीकृत किया जाएगा। इस ट्रैक की कुल लंबाई 272 किमी है, जिसमें से 161 किमी चालू हो चुकी है। इसे आगे बढ़ाते हुए बनिहाल-खड़ी-सुंबर-संगलदान तक मौजूदा ट्रेन सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा।
सुनिश्चित कर रहे समय पर पूरी हो परियोजना... पिछले दिनों ही रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने इस परियोजना का दौरा कर गहन निरीक्षण किया। तब अधिकारियों ने कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस परियोजना में किसी प्रकार की कोई देरी न हो।
यूएनएलएफ मणिपुर में बढ़ती हिंसा में शामिल
हाथियों के हमलों में मरने वालों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
एमटीएस के कर्मियों ने केंद्रीय मंत्री से लगाई पदोन्नति की गुहार
एयरलाइन कंपनियों को निर्देश...30 मिनट में पहुंचाएं यात्रियों का सामान
आधिकारिक बयान के अनुसार बीसीएएस ने एयरलाइंस से 26 फरवरी तक सामान की समय पर डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय लागू करने को कहा है। यह निर्देश 16 फरवरी को सात एयरलाइंस एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट, विस्तारा, एईएक्स कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस को जारी किया गया। एयरलाइंस को परिचालन, प्रबंधन और आपूर्ति करार (ओएमडीए) के तहत सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों का सामान उड़ान उतरने के आधे घंटे के अंदर देना होगा।