कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन की खबर गलत, राज्यसभा सांसद के ट्वीट से फैला भ्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन की खबर गलत पाई गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने खबर की पुष्टि किए बिना हड़बड़ी में ट्विटर पर वोरा के निधन की पोस्ट को साझा कर दी। और इसके बाद झूठी खबर को और बल मिल गया।
वहीं वोरा के परिवार ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि मोतीलाल वोरा के निधन की खबर महज अफवाह है और डॉक्टर्स की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। वहीं बाद में तुलसी को जल्दबाजी में हुए गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दी। तुलसी ने लिखा कि वो फेक न्यूज का शिकार हो गए।
I apologise with folded hands on the last tweet.
— K.T.S. Tulsi (@MPKTSTulsi) October 8, 2020
Became a victim of fake news.
Pray to God Motilal Vora ji live beyond hundred.
बता दें कि मोतीलाल वोरा बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थै और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किए गए थे। मालूम हो कि वोरा इस साल अप्रैल तक कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे थे।