फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and updates east west north south news todays news all updates

Updates: TMC विधायक इदरीस अली का निधन; मुंबई के डोंगरी इलाके में आतंकियों के घुसने की अफवाह, पुलिस को आया फोन

Fri, 16 Feb 2024 02:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Feb 2024 02:52 PM IST
सार

पार्टी नेता ने बताया कि इदरीस अली अस्वस्थ थे। हालांकि, वह कोविड -19 से उबर गए थे। हाल ही में उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और इसबार वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन
News and updates east west north south news todays news all updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक इदरीस अली की शुक्रवार को हावड़ा जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। 73 वर्षीय टीएमसी विधायक कई बीमारियों से पीड़ित थे। मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला के विधायक ने गुरुवार की देर रात 2:30 बजे आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन


पार्टी नेता ने बताया, इदरीस अली अस्वस्थ थे। हालांकि, वह कोविड -19 से उबर गए थे। हाल ही में उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और इसबार वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हो गई और 13 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


इदरीस अली विधानसभा के बजट सत्र में भी शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में वह टीएमसी में शामिल हो गए थे। वह 2014 में टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट लोकसभा सीट से चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में महिला ने की अपनी 10 वर्षीय बेटी की हत्या

मुंबई के बोरीवली इलाके में 46 वर्षीय महिला रेखा सोलंकी ने अपनी 11 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी की हत्या करने के बाद उसने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। बच्ची के पिता ने पुलिस में इसकी जानकारी दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 309 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। 

किसान आंदोलन पर संजय राउत का केंद्र पर निशाना

किसान आंदोलन पर शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी पूरे देश के किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जिस तरह से रोका गया वह सही नहीं था। 

उन्होंने कहा, 'अबतक 100 किसान घायल हो चुके हैं और कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बड़ी बड़ी जेलें बना रखी है। भारत में किसानों पर अत्याचार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा कर रहे हैं, अमित शाह एक भी शब्द नहीं बोल रहे हैं और कृषि मंत्री को बोलने का अधिकारी नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'आज किसानों ने भारत बंद का एलान किया था, लेकिन यह संदेश पूरे देश में नहीं पहुंच पाया। महाविकास अघाड़ी इस आंदोलन के भविष्य पर चर्चा करेगा। शिवसेना प्रदर्शनकारियों से लगातार संपर्क में है।'

जिला अदालत ने दिया करुणानिधि के बेटे को रिहा करने का आदेश

मदुरै में एक जिला अदालत ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानीधि के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलगिरि समेत 17 लोगों को रिहा करने का आदेश दिया है। उन्हें उस मामले में रिहा किया गया है, जिसमें उन्होंने और उनके समर्थकों ने 2011 में मेलूर के पास चुानव प्रचार के दौरान तहसीलदार पर हमला किया था। 

अन्नामलाई ने सीएम स्टालिन को दी चुनौती

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलई ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को चुनौती दी है। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें चुनौती दे रहा हूं कि वह इस बात का खंडन करें कि पीएम मोदी की सरकार के पिछले नौ वर्षों में तमिलनाडु को 10.76 लाख करोड़ रुपये नहीं मिले।'

उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें इस बात का खंडन करना चाहिए कि तमिलनाडु को हवाई अड्डे के विस्तार, बंदरगाहों और राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए धन नहीं मिला। उन्हें एक श्वेत पत्र पेश करने दीजिए और सभी पड़ोसी राज्यों की तुलना करने दीजिए। उनके पास इसे साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। तमिल नाडु पीएम मोदी के दिल में है। तमिलनाडु को किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा परियोजनाएं दी गई हैं।'

फर्जी कॉल करने वाला गिरफ्तार
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार को धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने कंट्रोल रूम को बताया कि हथियारों से लैस कुछ आतंकवादी मुंबई के डोंगरी इलाके में घुस आए हैं और उन्हें पुलिस की मदद की जरूरत है। इस कॉल के मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की तो यह फर्जी कॉल निकली। पुलिस ने इसमें एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed