फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south india news and many updates

Updates: असम में कफ सिरप के 178 बॉक्स बरामद; बंगलूरू एयर कस्टम ने 17.23 लाख कीमत का कच्चा सोना जब्त किया

Thu, 15 Feb 2024 06:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

असम के करीमगंज जिले में असम-त्रिपुरा सीमा के पास पुलिस ने एक ट्रक से कोडीन फॉस्फेट कफ सीरप के 178 बॉक्स बरामद किए। 

विज्ञापन
News and Updates east west north south india news and many updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

असम के करीमगंज जिले में असम-त्रिपुरा सीमा के पास पुलिस ने एक ट्रक से कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप के 178 बॉक्स बरामद किए।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय से केंद्रीय सशस्र पुलिस बलों की मांग की

आगामी लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय से केंद्रीय सशस्र पुलिस बलों की 3,400 कंपनियों (3.40 लाख) की मांग की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ इस साल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू एयर कस्टम ने जब्त किया 279.5 ग्राम कच्चे सोने के टुकड़े

बंगलूरू एयर कस्टम ने एक सजावटी अगरबत्ती स्टैंड के अंदर 279.5 ग्राम कच्चे सोने के टुकड़ों को छिपाकर ले जा रहे अभियुक्त को पकड़ा। इसकी कीमत 17.23 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

कर्नाटक की नेत्रावती नदीं में कूदकर महिला ने की आत्महत्या

कर्नाटक में एक 27 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को सुबह चलती ट्रेन से नेत्रावती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ट्रेन में छोड़े गए बैग में महिला का आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान की गई।

 मृत महिला की पहचान तुमकुरु की रहने वाली एम जी नयन के रूप में की गई है। स्थानीय गोताखोरों ने नदी से महिला के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए अस्पताल में दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

दो साल का बच्चा डेकेयर से अकेले डेढ़ किमी पैदल चलकर घर पहुंचा

केरल के वेल्लयानी के पास पुलिस ने तीन शिक्षकों को तब गिरफ्तार कियाजब एक दो साल का बच्चा डेकेयर छोड़कर डेढ़ किमी पैदल चलकर अपने घर पहुंचा। यह घटना एक प्राइवेट डेकेयर की है। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले बच्चा डेकेयर से तब निकला जब वहां मौजूद तीन शिक्षक पास के घर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने 30 बच्चों को एक ही परिचारक के पास छोड़ दिया था। 

डेकेयर अधिकारियों को इस घटना के बारे में तब पता चला जब बच्चे के माम-पिता ने उनसे संपर्क किया। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि बच्चा अकेले ही अपने घर की तरफ जा रहा था। बच्चे के माता-पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि, डेकेयर अधिकारियों द्वारा तीनों शिक्षकों को निलंबित करने के बाद शिकायत वापस ले ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed