फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

News Update: तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की गई जान

Sat, 30 Dec 2023 10:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 10:01 AM IST
सार

जिला पुलिस ने बताया कि त्रिची-रामेश्वरम राजमार्ग पर एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और एक चाय की दुकान के अंदर घुस गया। घायलों को पुदुक्कोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु और महाराष्ट्र से सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पुदुक्कोट्टई जिले के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि रायगढ़ के मानगांव थाना क्षेत्र के तम्हनी घाट इलाके में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

त्रिची-रामेश्वरम राजमार्ग पर एक ट्रक चाय की दुकान में घुसा

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस ने बताया कि त्रिची-रामेश्वरम राजमार्ग पर एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और एक चाय की दुकान के अंदर घुस गया। घायलों को पुदुक्कोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक बस पलटी

महाराष्ट्र के रायगढ़ के मानगांव थाना क्षेत्र के तम्हनी घाट इलाके में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए। एसपी सोमनाथ घरगे ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। 

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे मानगांव के तहमनी घाट पर हुई। उन्होंने बताया कि बस में एक निजी कंपनी के कर्मचारी सवार थे जो नई साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के लिए पुणे से करीब 170 किलोमीटर दूर हरिहरेश्वर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि बस घाट खंड से नीचे आ रही थी, तभी वह पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि घायलों को पहले मानगांव के जिला अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि 55 घायलों में से नौ को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल और पुणे के ससून अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन

नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने वाले व्यक्ति को छह साल की जेल की सजा
केरल की एक विशेष अदालत ने शनिवार को छह साल पहले देवीकुलम के आदिमली इलाके में नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के मामले में 60 साल के व्यक्ति को छह साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 25,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। देवीकुलम फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (POCSO) के न्यायाधीश सिराजुद्दीन पी ए ने मामले में फैसला सुनाया। 

विशेष लोक अभियोजक स्मिजु के दास ने कहा कि अदालत ने आईपीसी और POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत व्यक्ति को कुल छह साल की जेल और एक महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने कहा कि एक साल का कारावास भी सजा के साथ-साथ चलेगा, इसलिए अभियुक्त को केवल पांच वर्ष कारावास की सजा काटनी होगी। यह घटना अगस्त 2017 में जिले के आदिमली इलाके से सामने आई थी।

उल्फा के साथ शांति समझौते का पूरे पूर्वोत्तर में व्यापक प्रभाव होगा- हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि उल्फा के वार्ता समर्थक गुट के साथ शांति समझौते का पूरे पूर्वोत्तर में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। कई भाजपा नेताओं द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर के लिए सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि शांतिपूर्ण, समृद्ध और विकसित पूर्वोत्तर हर भारतीय का सपना है और यह पीएम नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से पूरा हो रहा है।

सरमा ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि उल्फा के साथ समझौते पर हस्ताक्षर से न केवल असम बल्कि पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

झारखंड में पुलिस ने गिरफ्तार किए 20 साइबर अपराधी
झारखंड के गिरडीह जिले में पुलिस ने 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी का सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने शनिवार को कहा कि ये गिरफ्तारियां जमुआ ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों से हुईं। इनके पास से दो कार, चार बाइक के अलावा 1.38 लाख नकदी जब्त की गई है।

अरुण सारंगी को मिला ओडिशा डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार  
सुनील बंसल के ओडिशा के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सारंगी को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे अगली सूचना तक अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह पद संभालेंगे। इस बाबत राज्य सरकार ने शनिवार अधिसूचना जारी कर दी है। 

1990 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी सारंगी वर्तमान में विशेष पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण और बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक हैं।

रश्मि शुक्ला को बनाया गया महाराष्ट्र का डीजीपी
नेताओं के फोन टैप करने का आरोप झेलने वाली वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा डीजीपी रजनीश सेठ की जगह लेंगी। रश्मि 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त होंगी।

1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की अधिकारी रश्मि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थीं। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात होने से पहले रश्मि शुक्ला ने महाराष्ट्र में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया था। 

मुंबई : दो करोड़ की सिगरेट की तस्करी में एक व्यक्ति गिरफ्तार
 राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 2.4 करोड़ रुपये की सिगरेट की तस्करी करने के आरोप में मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति को पकड़ा। जब्त की गई सिगरेट में कुछ सबसे लोकप्रिय ब्रांडों की हैं।

डीआरआई के एक अधिकारी ने कहा, तस्करी की खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने मुंबई में एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में 29 दिसंबर को एक आयातित खेप को रोका था। दुबई से आई खेप को चादर और ड्रेस सामग्री के माल के रूप में घोषित किया गया था। सिगरेट के डिब्बों को कपड़े के बक्सों के अंदर बड़े करीने से छिपाकर रखा गया पाया गया। तस्करी के माल में 15,86,960 सिगरेट की स्टिक शामिल हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 2.4 करोड़ रुपये है। सिगरेट को जब्त कर लिया गया है। तस्करी गतिविधि में शामिल पाए गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान ने पकड़े भारतीय मछुआरे
मत्स्य पालन अधिकारी, ओखा के उप अधीक्षक धर्मेश मकवाना ने बताया कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से एक भारतीय नाव और नौ मछुआरों को पकड़ लिया है। 

सीएम स्टालिन ने विधानसभा विधेयकों पर राज्यपाल रवि के साथ की 'सौहार्दपूर्ण' बैठक  
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को चेन्नई के राजभवन में राज्यपाल आर एन रवि के साथ 'सौहार्दपूर्ण' बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित विधेयकों पर चर्चा की। राज्य के कानून मंत्री एस रघुपति ने इस बारे में बताते हुए कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण रही। राज्यपाल 10 में से 9 विधेयकों को सहमति के लिए राष्ट्रपति के पास भेजने पर सहमत हुए।

उन्होंने बताया कि लंबित विधेयकों के अलावा, सरकार ने अन्नाद्रमुक के दो पूर्व मंत्रियों पर मुकदमा चलाने और पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती पर 112 कैदियों को रिहा करने की भी मांग भी राज्यपाल के सामने रखी थी। यह बैठक सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में राज्यपाल को मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर मतभेद सुलझाने' के सुझाव के तहत हुई है।

 

सिक्किम पुलिस ने नेपाली महिला को पकड़ा
सिक्किम पुलिस ने नेपाल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश की गई है। महिला की पहचान उमा चामलिंग राय के रूप में हुई है, जो नेपाल के कोशी जिले के खोतांग की मूल निवासी है। महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह सिक्किम के राय समुदाय को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होने का आग्रह कर रही थी। महिला को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed