फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Maharashtra: तीन साल के बच्चे के अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार, दो लाख रुपये में बेचने की थी योजना

Wed, 22 Nov 2023 09:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 22 Nov 2023 09:34 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को दो लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई थी। वहीं पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसे 10 साल से कम उम्र के बच्चे को बेचने पर दो लाख रुपये मिलते थे।

विज्ञापन
news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
मुंबई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की वाडला पुलिस ने तीन साल के बच्चे के अपहरण मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को दो लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई थी। वहीं पूछताछ में आरोपी महिला ने दावा किया कि उसे 10 साल से कम उम्र के बच्चे (चाहें वो लड़का हो या लड़की) को बेचने पर दो लाख रुपये मिलते थे। 

विज्ञापन

बांग्लादेशी नागरिक एटीएस हिरासत से फरार

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जिस 29 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को तीन साल पहले गिरफ्तार किया था, वो उसकी हिरासत से फरार हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अनवर उर्फ शहादत हाशिम के रूप में हुई है। आरोपी रविवार शाम को फरार हो गया। उसे महाराष्ट्र एटीएस की एक टीम ने 2020 में फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा था।

अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे कुछ समय की जेल की सजा सुनाई थी। इसलिए उसे एटीएस की कालाचौकी इकाई की हिरासत में रखा गया था। रविवार शाम आरोपी कालाचौकी इकाई के शौचालय में गया और एटीएस की हिरासत से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed