फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Newly elected TMC panchayat member shot dead in West Bengal Latest News Update

West Bengal: बंगाल में नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य पर बरसाईं गोलियां, मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 29 Jul 2023 12:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 29 Jul 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
Newly elected TMC panchayat member shot dead in West Bengal Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। वह से गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है या फिर इसके पीछे कोई निजी दुश्मनी है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मगराहाट पूर्वी ग्राम पंचायत सदस्य मैमुर घरामी शुक्रवार देर रात घर लौट रहे थे। बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाने के बरद शव पर किसी नुकीली चीज से वार भी किया। घरामी के साथ गया व्यक्ति शाहजहां मोल्ला उनके पास पहुंचा, लेकिन उसे भी गोली मार दी गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को पहले मगराहाट ग्रामीण अस्पताल और बाद में डायमंड हार्बर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां घरामी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मोल्ला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि राज्य में हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed