{"_id":"64c4bbdae482281f71053186","slug":"newly-elected-tmc-panchayat-member-shot-dead-in-west-bengal-latest-news-update-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल में नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य पर बरसाईं गोलियां, मौत; पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल में नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य पर बरसाईं गोलियां, मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 29 Jul 2023 12:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। वह से गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है या फिर इसके पीछे कोई निजी दुश्मनी है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मगराहाट पूर्वी ग्राम पंचायत सदस्य मैमुर घरामी शुक्रवार देर रात घर लौट रहे थे। बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाने के बरद शव पर किसी नुकीली चीज से वार भी किया। घरामी के साथ गया व्यक्ति शाहजहां मोल्ला उनके पास पहुंचा, लेकिन उसे भी गोली मार दी गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को पहले मगराहाट ग्रामीण अस्पताल और बाद में डायमंड हार्बर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां घरामी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मोल्ला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि राज्य में हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन