{"_id":"5f17cda18ebc3e6399710c9f","slug":"newly-elected-rajya-sabha-members-taking-oath-in-chamber-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा: 45 सांसदों ने ली शपथ, दिग्विजय-सिंधिया का हुआ आमना-सामना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा: 45 सांसदों ने ली शपथ, दिग्विजय-सिंधिया का हुआ आमना-सामना
Wed, 22 Jul 2020 04:50 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 22 Jul 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को उच्च सदन के नवनिर्वाचित 61 सदस्यों में से 45 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोविड-19 महामारी के कारण अंतर सत्र के दौरान शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के चैंबर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सदन में एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, अक्सर एक-दूसरे पर बयानों के तीर चलाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह का राज्यसभा में आमना-सामना हुआ। दोनों ही नेताओं ने मास्क पहना हुआ था। जब दोनों नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आए तो दोनों ने एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
विज्ञापन
दोनों नेता जब एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार रहे थे उस वक्त वहां राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। गुलाम नबी आजाद भी हाथों से कुछ इशारा करते हुए दिखाई दिए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आजाद भी हाथों से कुछ इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी साल सिंधिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद सिंधिया और दिग्विजय के बीच काफी जुबानी जंग हुई थी। जहां सिंधिया ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला वहीं, दिग्विजय खुलकर कमलनाथ के पक्ष में उतर गए । बताया जाता था कि सिंधिया की बगावत के पीछे एक वजह राज्यसभा सीट भी थी, जिस पर दिग्विजय को चुना गया।
45 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की
बता दें कि, शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में 36 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले रहे हैं। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव/उपचुनाव में 20 राज्यों से 61 सदस्य चुनकर आए हैं, जिनमें से 45 ने आज शपथ ली। सदस्यों ने सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए शपथ ग्रहण किया ।
वहीं, इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं उच्च सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि देश के विधि निर्माता के रूप में आपका चुनाव हुआ है। अपने दायित्व के निर्वहन में आप सुनिश्चित करें कि सदन में आपका आचरण नियमों के अनुकूल हो, स्थापित मानदंडों के अनुरूप हो और सदन के बाहर आपका आचरण नैतिकता के मानदंडों के अनुसार हो।
उन्होंने कहा कि तत्काल लाभ के लिए सदन में बाधा-व्यवधान डालने के प्रलोभन में न पड़ें बल्कि जनता की दृष्टि में इस सदन का सम्मान बढ़ाने के प्रति सदैव सचेत रहें। कानून का शासन लागू हो यही देश का विधान है। और इसकी शुरुआत आप ही से होती है, जब आप सदन के नियमों और प्रथाओं का पालन करते हैं।
ये सांसद चुने गए हैं
- बिहार : विवेक ठाकुर (भाजपा), प्रेम चंद गुप्ता (राजद), हरिवंश रामनाथ ठाकुर(जदयू), रामनाथ ठाकुर (जदयू), अमरेंद्र धारी सिंह (राजद)।
- गुजरात : अमीन नरहरि हीराभाई (भाजपा), अभय गनपतराय भारद्वाज (भाजपा), शक्ति सिंह गोहिल (कांग्रेस), रामिला बेचारभाई बारा (भाजपा)।
- महाराष्ट्र : शरद पवार (एनसीपी), उदयनराजे भोसले (भाजपा), रामदास अठावले (आरपीआई), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना), राजीव सांतव (कांग्रेस), फौजिया सहतीन खान (एनसीपी), भगवत किशनराव कराड (भाजपा)।
- आंध्र प्रदेश : अयोध्या रामी रेड्डी, परिमल नाथवानी, पिल्ली सुभाषचंद्र बोस और वेंकटरमन राव मोपी देवी (सभी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से)।
- अरुणाचल प्रदेश : नाबाम रेबिया (भाजपा)।
- असम : भुवनेश्वर कालिता (भाजपा), बिश्वजीत डाइमेरी (बीपीएफ), अजित कुमार भुयान (आईएनडी)।
- छत्तीसगढ़ : फुलो देवी नेताम (कांग्रेस) और केटीएस तुलसी (कांग्रेस)।
- हरियाणा : दीपेंद्र सिंह (कांग्रेस) और राम चंदर जांगड़ा (भाजपा)।
- झारखंड : दीपक प्रकाश (भाजपा) और शिबू सोरेन (जेएमएम)।
- कर्नाटक : इरान्ना कडाडी (भाजपा), एचडी देवगौड़ा (जेडीएस), मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस)।
- मध्यप्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा), दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) और सुमेर सिंह सोलंकी (भाजपा)।
- मणिपुर : महाराजा सानाजाओबा लिशेंबा (भाजपा)।
- मेघालय : वानवेईराय खारलुखी (एनपीपी)।
- ओडिशा : सुभाष चंद्र सिंह, मुजीबुल्ला खान, सुजीत कुमार और ममता मोहंती (सभी बीजेडी से)।
- राजस्थान : नीरज डांगी (कांग्रेस), राजेंद्र गहलोत (भाजपा) और केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस)।
- तमिलनाडु : एम थम्बिदुरै (एआईडीएमके), केपी मुनुसामी (एआईडीएमके), जीके वासन (टीएमसी-एम), तिरुचि शिवा (डीएमके), पी सेल्वाराशु (डीएमके) और एनआर इलांगो (डीएमके)।
- तेलंगाना : के केशवा राव और केआर सुरेश रेड्डी (दोनों टीआरएस से)।
- पश्चिम बंगाल : अर्पिता घोष, मौसम नूर, दिनेश त्रिवेदी, सुभ्रता बख्शी (सभी टीएमसी से) और रंजन भट्टाचार्य (सीपीएम)।