{"_id":"5d8a88928ebc3e017553af24","slug":"new-zealand-praised-new-proposed-education-policy-draft-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड सरकार की एजेंसी ने की भारत की नई शिक्षा नीति के प्रस्तावित मसौदे की प्रशंसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूजीलैंड सरकार की एजेंसी ने की भारत की नई शिक्षा नीति के प्रस्तावित मसौदे की प्रशंसा
Wed, 25 Sep 2019 02:50 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एजुकेशन न्यूजीलैंड ने भारत की नई शिक्षा नीति के प्रस्तावित मसौदे की प्रशंसा की है। यह संस्था न्यूजीलैंड सरकार की अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संबंधी एजेंसी है। इसके क्षेत्रीय निदेशक जॉन लेक्सोन ने कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के हाल ही में जारी मसौदे को देखने से पता चलता है कि वह शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण को महत्ता दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बहुत उत्साहित करने वाली बात है। न्यूजीलैंड इसका पूरी तरह से समर्थन करता है। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सहयोग के क्षेत्र में सशक्त ढंग से सहभागिता कर रहे हैं। इस एजेंसी ने मंगलवार को 82 लाख रुपये की 32 नए वजीफे देने का भी एलान किया।
विज्ञापन