फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new year 2023 celebrations President Murmu PM Modi VP Dhankhar Rahul Gandhi others greets citizens all updates

New Year 2023: भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई

Sat, 31 Dec 2022 07:14 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 31 Dec 2022 07:14 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन
new year 2023 celebrations President Murmu PM Modi VP Dhankhar Rahul Gandhi others greets citizens all updates
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नए साल 2023 का आगाज हो रहा है और 2022 विदा हो रहा है। भारत समेत दुनियाभर के लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। साथ ही लोगों से देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई संदेश में कहा कि नए साल की सुबह, नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां, लक्ष्य, प्रेरणा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें। नए साल के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।  उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2023 में अपने गौरवशाली राष्ट्र और लोगों की प्रगति व समृद्धि की कामना करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed