फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New X exit poll 2022 uttar pradesh uttarakhand punjab goa manipur election results prediction news in hindi

News X Exit Poll Live: उत्तर प्रदेश में बीजेपी आगे, कांग्रेस सिमटी, पंजाब में 'आप' बाजी मारते दिखी

Mon, 07 Mar 2022 07:10 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Mar 2022 07:10 PM IST
सार

एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में देखें कि कौन बना रहा है इन पांच राज्यों में  सरकार।  

विज्ञापन
New X exit poll 2022 uttar pradesh uttarakhand punjab goa manipur election results prediction news in hindi
एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में तमाम दलों व नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। आज यूपी में आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब नजरें नतीजों पर टिकी है। इससे पहले एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में देखें कि कौन बना रहा है इन पांच राज्यों में  सरकार।
विज्ञापन


उत्तराखंड एग्जिट पोल
उत्तराखंड में न्यूज एक्स की पोल के हिसाब से उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर दिख रही है। उत्तराखंड में भाजपा को 31-33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 33-35 सीटें मिलने की संभावना है। आप को 0-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 0-2 सीटें खाते मिलती दिख रही हैं। 2017 में उत्तराखंड में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर कब्जा किया था। वहीं कांग्रेस को महज 11 सीटें ही मिल पाई थी।
विज्ञापन


पंजाब एग्जिट पोल
पंजाब में आप पार्टी आगे है। न्यूज एक्स के पोल के हिसाब से आप को 56-61 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस को 24-29 सीटें मिलने की संभावना है। बीजेपी पंजाब में पिछड़ गई है। भाजपा को पंजाब में 1-6 सीटें मिल रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 0-3 सीटें आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा एग्जिट पोल
गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं। राज्य में अब तक हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट कई बार दिलचस्प रहे हैं। कई पार्टियां मामूली संख्या से सरकार बनाने से चूक गईं तो कई कम विधायकों के बावजूद सरकार बनाने में कामयाब रहीं। न्यूज एक्स की एग्जिट पोल में भाजपा आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस की झोली में 11 से 13 सीटें आते दिख रही हैं। वहीं अन्य को 2-7 सीटें मिलती दिख रही हैं। 


उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल
उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 211-225 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस यूपी में सिमटती नजर आ रही है। न्यूज एक्स ने कांग्रेस को 4-6 सीटें मिलने की संभावना जताई है। सपा को 146-160 सीटें मिलने की संभावना है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed