फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New weapon for protest in Britain is Milkshake

ब्रिटेन में विरोध जताने का नया तरीका बना 'मिल्कशेक', नेता बन रहे निशाना

Tue, 21 May 2019 03:00 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 21 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
New weapon for protest in Britain is Milkshake
निगेल फराज - फोटो : social media

ब्रिटेन के लोग नफरत भरे भाषण और अलोकप्रिय प्रचारकों को लेकर काफी गुस्से में हैं। अब इस गुस्से को जाहिर करने के लिए ये लोग जिस हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा। ये हथियार है मिल्कशेक। हाल ही के हफ्तों में ब्रिटेन में मिल्कशेक विरोध जताने का एक जरिया बन चुका है। ताजा मामला ब्रेक्जिट पार्टी के नेता निगेल फराज का है। 


loader

फराज सोमवार को न्यूकैस्टल शहर में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्हें वहां पहुंचे महज 20 मिनट ही हुए होंगे कि 32 साल के एक आदमी ने उनपर मिल्कशेक गिरा दिया। फराज को बाद में अपनी सुरक्षा टीम को फटकार लगाते हुए सुना गया। उन्होंने अपनी टीम को इसलिए फटकार लगाई क्योंकि वह उन्हें मिल्कशेक से नहीं बचा सकी। 

इस घटना की एक वीडियो भी काफी वायरल हुई, जिसमें फराज अपनी टीम से कहते हैं, "पूरी तरह से फेल", "तुम कैसे इसे रोक नहीं पाए?" वहीं भीड़ में खड़े लोग उनपर हंस रहे हैं। फराज की ब्रिटेन में उनके चरमपंथी विचारों को लेकर काफी निंदा की जाती है।

सोमवार को ब्रिटेन में ट्विटर पर #Milkshake काफी ट्रेंड भी कर रहा था। फराज पर मिल्कशेक गिराने वाले की पहचान पॉल क्राउथर के तौर पर हुई। जिसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। पॉल ने कहा कि फराज के विचारों से देश में नस्लवाद को बढ़ावा मिल रहा है, मिल्कशेक से इतना नुकसान नहीं हो रहा जितना उनके विचारों से हो रहा है। हालांकि बाद में पुलिस ने पॉल को गिरफ्तार कर लिया।

फराज पर ये हमला एक रैली के दौरान हुआ था और मिल्कशेक पास के ही मैकडॉन्ल्ड से लिया गया था। जिसके बाद मैकडॉन्लड को मिल्कशेक और आईस्क्रीम बेचने से मना किया गया। जिसके बाद बर्गर किंग ने एक ट्वीट करते हुए कहा, "स्कॉटलैंड के प्यारे लोगों, हम सभी वीकेंड पर मिल्कशेक बेचते हैं। मजे करो।"

कुछ लोगों को बर्गर किंग का ये ट्वीट पसंद नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी निंदा भी की, कि भला किसी भी तरह की हिंसा को बर्गर किंग बढ़ावा कैसे दे सकता है। जिसके बाद बर्गर किंग ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा और मिल्कशेक की बर्बादी का समर्थन नहीं करता है।

 


वहीं इंग्लिश डिफेंस लीग के पूर्व नेता और यूरोपियन इलेक्शन के उम्मीदवार कार्ल बेंजामिन पर करीब चार बार मिल्कशेक गिराया गया है। वह अपने एक ट्वीट को लेकर काफी विवादों में आ गए थे। उनके अलावा एक अन्य नेता टॉमी रॉबिन्सन पर भी दो बार मिल्कशेक गिराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed