फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new team of cbi will investigate against rakesh Asthana 

सीबीआई बनाम सीबीआई: व्यापमं-राम रहीम केस की जांच कर चुके शीर्ष अधिकारी करेंगे अस्थाना के खिलाफ जांच

Thu, 25 Oct 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
new team of cbi will investigate against rakesh Asthana 
राकेश अस्थाना

सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव बुधवार सुबह सात बजे ही दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने पहला आदेश जारी करते हुए राकेश अस्थाना के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही पूरी टीम को हटा दिया। उन्होंने नई टीम का गठन किया।

विज्ञापन


अब मामले की जांच सीबीआई में पुलिस अधीक्षक सतीश डागर करेंगे। डागर इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़े मामले की जांच कर चुके हैं। इस टीम में संयुक्त निदेशक वी मुरुगेशन को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


डागर की टीम पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) तरुण गौबा को रिपोर्ट करेगी। गौबा मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले की जांच कर चुके हैं। गौबा चंडीगढ़ यूनिट में तैनात थे। गौबा से पहले यह जिम्मेदारी डीआईजी अरुण कुमार सिन्हा निभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा का तबादला नागपुर के एंटी करप्शन ब्रांच कर दिया गया है। इससे पहले यह मामला सीबीआई मुख्यालय जोन की भ्रष्टाचार निरोधक यूनिट में था। इसके मुखिया इसके मुखिया और सीबीआई में तीसरे वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त सचिव एके शर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। 


उन्हें मल्टी डिसीप्लनरी मॉनिटरिंग एजेंसी में भेज दिया गया है। यह एजेंसी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की राजनीतिक साजिश की जांच कर रही है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी ए. साई मनोहर का तबादला कर उन्हें चंडीगढ़ जोन का संयुक्त निदेशक बनाया गया है, जबकि डीआईजी आर्थिक अपराध-तीन के पद पर कार्यरत अमित कुमार संयुक्त निदेशक (नीति) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed