फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New survey Fadnavis first and Shinde fourth choice for CM post Ashok Chavan and Ajit Pawar in second place

survey: फडणवीस सीएम पद के लिए पहली और शिंदे चौथी पसंद, अशोक चव्हाण और अजीत पवार दूसरे स्थान पर

Tue, 20 Jun 2023 06:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 06:04 AM IST
सार

न्यूज अरेना इंडिया ने ट्वीट कर कहा, मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फडणवीस सर्वाधिक 35 प्रतिशत लोगों की पसंद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण और राकांपा नेता अजीत पवार को दूसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन
New survey Fadnavis first and Shinde fourth choice for CM post Ashok Chavan and Ajit Pawar in second place
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

बीते सप्ताह एक सर्वे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय होने का दावा किया गया था। इससे शिवसेना-भाजपा के बीच कड़वाहट पैदा हो गई थी, लेकिन अब बाजी पलट गई है। न्यूज अरेना इंडिया के ताजा सर्वे में देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप राज्य की 35 फीसदी जनता की पसंद हैं। हालांकि लोकप्रियता के मामले में एकनाथ शिंदे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भारी पड़े हैं।
विज्ञापन


न्यूज अरेना इंडिया ने ट्वीट कर कहा, मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फडणवीस सर्वाधिक 35 प्रतिशत लोगों की पसंद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण और राकांपा नेता अजीत पवार को दूसरा स्थान मिला है। फडणवीस के अलावा मुख्यमंत्री के रूप में चव्हाण और पवार को राज्य की 21-21 फीसदी जनता ने पसंद किया है। वहीं, 12 प्रतिशत के साथ एकनाथ शिंदे का चौथा नंबर हैं। उद्धव ठाकरे को केवल 9 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है।
विज्ञापन

शिंदे कर लें इस्तीफे की तैयारी : शिवसेना (उद्धव) विधायक भाष्कर जाधव ने कहा कि नया सर्वे शिवसेना की स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे के लिए संदेश है कि उन्हें इस्तीफे की तैयारी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को मिल सकती हैं 123 से 129 सीटें
सर्वे में कहा गया है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो विधानसभा में भाजपा को 123 से 129 सीटें मिल सकती हैं, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को केवल 25 से 27 सीट मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे की पार्टी 17 से 19 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है। सर्वे में कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी।


कांग्रेस को 50 से 53 सीट
सर्वे में कहा गया है कि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राकांपा की महाविकास आघाड़ी के बीच कांग्रेस फायदे में रहेगी। अगर, तीनों पार्टियां एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो कांग्रेस को सूबे में 50 से 53 सीटों पर जीत मिलेगी। वहीं, राकांपा 55 से 56 सीटों पर जीत हासिल करेगी। यदि कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के बजाय अलग होकर चुनाव लड़ती है तो वह 25 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed