फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Strain of Corona not found in any traveler coming India from Britain

भारत में वैक्सीन: इसी हफ्ते मिल सकती है सीरम के कोरोना टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी

Thu, 24 Dec 2020 04:59 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Dec 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
New Strain of Corona not found in any traveler coming India from Britain
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock

सीरम इंस्टीट्यूट के कोरोना टीके को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी इस हफ्ते तक मिल सकती है। इससे जुड़ी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। कोरोना पर गठित टास्क फोर्स को मंगलवार को हुई बैठक में सीरम इंस्टीट्यूट के पर्याप्त दस्तावेज मिल गए हैं। सीरम ने टीके के उत्पादन के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका से करार किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला में सीरम इंस्टीट्यूट के करीब ढाई करोड़ डोज को हरी झंडी मिलने के बाद दो करोड़ डोज के बैच की जांच शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ. वीके पॉल ने कहा कि 'तीन में से एक कंपनी के दस्तावेज ही अब तक पर्याप्त मिले हैं। शुरुआती समीक्षा की स्थिति स्पष्ट है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।'
विज्ञापन


टीके पर नए रूप का असर नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप का टीके की उत्पादन प्रक्रिया पर असर नहीं पड़ेगा। भारत में अब तक नया रूप नहीं मिला है। ऐसे में टीके को लेकर जो प्रयास चल रहे हैं वह आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन से भारत आए यात्रियों में अब तक किसी में भी कोरोना वायरस के नया रूप (स्ट्रेन) मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली में एक संदिर्ग्ध मिला है, जिसकी जांच जारी है। देश के लिए फिलहाल यह बड़ी राहत की बात है क्योंकि यह स्ट्रेन काफी तेजी से फैलता है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के तहत राष्ट्रीय एड्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. समीरन पांडा ने बताया, देश के अलग-अलग हिस्सों से सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आ रहे हैं। अब तक जितने भी सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई है, उनमें नया स्ट्रेन नहीं मिला है। यह राहत की बात है।

अभी कई सैंपल की सीक्वेंसिंग होना बाकी है। लिहाजा सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर अगले कुछ दिन भी यही परिणाम रहे तो भारत में नया स्ट्रेन मिलने की आशंका कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि छह महीने में करीब दो हजार सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई है, लेकिन नया स्ट्रेन नहीं मिला है। यह समय ज्यादा से ज्यादा अध्ययन का है। ऐसे में देशवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ब्रिटेन में कोरोना के नए रूप से हाहाकार मचने के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार रात से ब्रिटेन की सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक स्थगित कर दी हैं।


आठ घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री
ब्रिटेन से आए यात्रियों को अपनी जांच रिपोर्ट के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर आठ घंटे से ज्यादा रुकना पड़ा। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक, कोविड-19 जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ब्रिटेन से आए यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने दिया जाएगा। इसके चलते मंगलवार रात ब्रिटेन से आए करीब 500 यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए, जिससे वहां अफरातफरी मची रही।

इंदौर में 33 होम क्वारंटीन
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बीते 15 दिन में ब्रिटेन से लौटे लोगों को प्रशासन ने दो सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed