{"_id":"5ac0ae5e4f1c1bdc618b4d60","slug":"new-security-feature-will-added-in-car-soon-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी खरीददारों के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं देने होंगे एक्सट्रा पैसे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गाड़ी खरीददारों के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं देने होंगे एक्सट्रा पैसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि अगले कुछ महीनों में कंपनी के सिक्युरिटी फीचर्स में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार में नंबर प्लेट, कंपनी द्वारा लगी हुई मिलेंगी। कार का नंबर बाद में मशीन से उकेरा जाएगा। इसके लिए ग्राहक को अलग से पैसे चुकाने नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री ने बताया कि सभी कार मालिकों की नंबर प्लेट एक जैसी करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। नितिन गडकरी के मुताबिक इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इकोनॉमिक मॉडल हो या लग्जरी, यह शर्ते सभी के लिए समान रहेगी।
विज्ञापन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान स्थिति में कार में नंबर प्लेट लगी नहीं आती है। कार खरीदने के बाद नंबर प्लेट खरीदकर लगानी होती है। इन प्लेटों को बनाने का काम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग एजेंसियां द्वारा होता है। नंबर प्लेट जारी करने का काम डिस्ट्रिक्ट-लेवल रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) द्वारा जारी होता है।
विज्ञापन
सरकार ने सभी कार निर्माता कंपनियों को नए सिक्युरिटी फीचर्स लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2019 के बाद कार के हर मॉडल पर कम से कम ड्राइवर सीट पर एयरबैग होना जरूरी है। कार में ऐसे फीचर्स जोड़ने के लिए कहा गया है कि यदि कार 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज चलेगी तो सिक्युरिटी अलार्म बजने की व्यवस्था हो। इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने पर भी अलर्ट भेजने के इंतजाम के लिए भी कहा गया है।