फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New rules for entry into Sharda Temple of Sringeri Math from August 15, dress code will be applicable.

Karnataka: शृंगेरी मठ के शारदा मंदिर में 15 अगस्त से प्रवेश के लिए नए नियम, लागू होगा ड्रेस कोड

Fri, 19 Jul 2024 11:45 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शृंगेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शृंगेरी Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Jul 2024 11:45 PM IST
सार

मठ समिति द्वारा मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों के लिए एक ड्रेस कोड पेश किया है। मंदिर प्रशासन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वालों को केवल पारंपरिक भारतीय पोशाक में अनुमति होगी।

विज्ञापन
New rules for entry into Sharda Temple of Sringeri Math from August 15, dress code will be applicable.
शृंगेरी शारदाम्बा मंदिर (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध शृंगेरी मठ के शारदम्बा मंदिर में प्रवेश करने के लिए 15 अगस्त से ड्रेस कोड लागू होगा। मठ समिति द्वारा मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों के लिए एक ड्रेस कोड पेश किया है। मंदिर प्रशासन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वालों को केवल पारंपरिक भारतीय पोशाक में अनुमति होगी।

विज्ञापन


मठ समिति ने जारी किया बयान
मठ समिति के बयान में कहा गया है कि निर्धारित पोशाक में पुरुषों के लिए धोती, शल्य और उत्तरीय (अंगवस्त्रम) और महिलाओं के लिए साड़ी-ब्लाउज, सलवार-दुपट्टा, या लंगा दावनी शामिल हैं। शृंगेरी शारदम्बा मंदिर के साथ ही तुंगा नदी के किनारे स्थित शंकराचार्य गुरु मठ में प्रवेश के लिए भी पारंपरिक पोशाक अनिवार्य की जाएगी।
विज्ञापन


सख्ती से लागू होगा ड्रेस कोड
जो लोग ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे, उन्हें अर्ध मंडपम के बाहर से ही दर्शन करने की अनुमति होगी। वह आंतरिक गर्भगृह, घरबा गुड़ी (गर्भगृह) और आंतरिक परिक्रमा तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह ड्रेस कोड पहले भी श्री मठ के गुरुनिवास में पद पूजा और गुरु दर्शन के दौरान लागू किया जा चुका है। हालांकि, 15 अगस्त से मंदिर में आने वाले सभी भक्तों पर इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। सोशल मीडिया पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं से इस ड्रेस कोड को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले भी समूचे भारत के कई मंदिरों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed